नहीं काम आया BJP सांसद का आश्वासन, मेरठ के सेंट्रल मार्केट पर फिर से चलेगा बुलडोजर
सेन्ट्रल मार्केट में पिछले दिनों सीलिंग के बाद महिलाओं ने धरना शुरू किया था. करीब 15 दिनों धरना चलने के बाद बीजेपी सांसद अरूण गोविल खत्म कराया. लेकिन यहां के कई घरों पर फिर से सैटबैक का नोटिस चस्पा होना शुरू हो गया है.
मेरठ सेंट्रल मार्केट में आज आवास विकास ने 25-38 मीटर के छोटे मकानों पर नोटिस चिपकाने शुरू किये. सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर इन मकानों में सैटबैक दिया जाना है. 2 से 3 मंजिला तक बने इन छोटे मकानों में सैटबैक पैदा करने का मतलब मकान का बड़ा हिस्सा जमीदोज हो जाना है. सैटबैक के लिए घर तोड़ने का वक्त 15 दिन का है. इससे पहले ये लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए थे, किंतु सांसद अरुण गोविल के आश्वासन के बाद इन्होंने अपना धरना स्थगित कर लिया था.
आवास विकास ने कई घरों पर चस्पा किया नोटिस
अब इन लोगों को धरना स्थगित करने के कुछ दिन बाद से ही आवास विकास के नोटिस मिलने लगे. जो नोटिस आवास विकास के अधिकारियों के द्वारा चस्पा किए जा रहे थे वो नोटिस यहां के लोगो ने फाड़ भी दिए. पीड़ित परिवारों ने आवास विकास की इस कार्रवाई का विरोध शुरू किया है और कहने लगे बुलडोजर हमारे ऊपर चला दो.महिलाएं रोती रही, मांओं को रोता देख घर के छोटे बच्चे मां को चुप करवाते रहे लेकिन न तो आवास विकास रुका, न पुलिस समझा सकी.
नहीं काम आया अरुण गोविल का आश्वासन
आपको बता दें सेन्ट्रल मार्केट में पिछले दिनों सीलिंग के बाद महिलाओं ने धरना शुरू किया था. करीब 15 दिनों धरना चलने के बाद बीजेपी सांसद अरूण गोविल खत्म कराया. पहले भी ये वायदा किया था कि कार्रवाई नही होगी लेकिन ऐसा लगता है कि सांसद अरुण गोविल को भी हकीकत पता है.ऊपर से दवाब आने के कारण उनको मजबूरी इन लोगों के बीच जा कर झूठा आश्वासन देना पड़ता है.सुबह से शुरू हुआ विरोध शाम आते आते हार सा जरूर मान गया था, लेकिन जनता ने विरोध करते हुए भाजपा को संदेश जरूर दे दिया कि अब चुनावों में भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा.