दिन में वर्दी, रात में आपत्तिजनक वीडियो… महिला दरोगा हुई वायरल तो SSP ने किया सस्पेंड

मेरठ में एक महिला दारोगा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है. साइबर सेल वीडियो की जांच करेगा, जबकि सीओ कार्यालय विभागीय जांच कर रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद मेरठ में तैनात 2023 बैच की महिला दरोगा के खिलाफ पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने वायर वीडियो और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन पर महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मामले की जांच अब साइबर प्रकोष्ठ और विभागीय स्तर पर की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, महिला दरोगा मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. मेरठ में उनकी पहली तैनाती रोहटा थाने में हुई थी. इसके बाद वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात रहीं. वर्तमान में वह एसएसपी ऑफिस में ड्यूटी कर रही थीं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट कई आपत्तिजनक वीडियो वारयल हैं. एक यूट्यूबर ने मामले में इसकी शिकायत की थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर की ओर से महिला दरोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर वीडियो जारी किया गया था. इसमें आरोप लगाया कि महिला दरोगा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइव आती थीं और अपने अकाउंट पर आपत्तिजनक रील्स और वीडियो पोस्ट करती हैं. साथ ही लाइव आकर डोनेशन के लिए QR कोड भी दिखाए जाता था.

इसी बीच महिला दरोगा से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो के सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा. पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट तैयार कराई. रिपोर्ट के आधार पर अब SSP ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है.

विभागीय जांच सीओ कार्यालय को सौंपी गई

एसपी क्राइम अवनीश कुमार के मुताबिक, महिला दरोगा को सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है. साइबर प्रकोष्ठ वीडियो की सत्यता और प्रसार की जांच करेगा. वहीं, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय और वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी.

वहीं, मामले की विभागीय जांच सीओ कार्यालय की सौम्या सिंह को सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर महिला दारोगा के खिलाफ वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us