अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था 6 माह का बेटा, मां ने घोंट दिया गला; BF ने नाले में फेंका

शबाना घर से दवा लेने के बहाने बच्चे को लेकर निकली और मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पहुंच गई. यहां उसके प्रेमी विशाल ने बच्चे को देखते ही कहा कि वह इसे नहीं अपना सकता. उसने बच्चे को अपने दोस्त के पास छोड़ने के बहाने लिया और नौचंदी थाना क्षेत्र में वैशाली कॉलोनी के पास उसका गला घोंट कर हत्या कर दी.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज सोर्स: AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर एक मासूम अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया है. छह महीने का यह बच्चा अपनी मां के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था. ऐसे में खुद मां ने अपने ही हाथों उसका गला घोंट दिया. फिर उसके प्रेमी ने मासूम के शव को उठाकर नाले में फेंक दिया. इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए. बाद में जब महिला का पति घर लौटा तो मामले का खुलासा हुआ. फिर उसने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी मां और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है.

पुलिस के मुताबिक यह वारदात 12 जुलाई की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सहारनपुर के दौलतपुर निवासी बच्चे के पिता इमरान ने पुलिस को शिकायत दी है. बताया कि वह पंजाब के बठिंडा स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करता है. उसकी पत्नी शबाना यहां घर पर रहती थी. तीन माह पहले उसकी सोशल मीडिया के जरिए हापुड़ के मुदाफरा निवासी विशाल कुमार के संपर्क में आई और फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया.

बॉयफ्रेंड के दबाव में हत्या

पीड़ित पति के मुताबिक 12 जुलाई की रात शबाना घर से दवा लेने के बहाने बच्चे को लेकर निकली और मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पहुंच गई. यहां उसके प्रेमी विशाल ने बच्चे को देखते ही कहा कि वह इसे नहीं अपना सकता. उसने बच्चे को अपने दोस्त के पास छोड़ने के बहाने लिया और नौचंदी थाना क्षेत्र में वैशाली कॉलोनी के पास उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर दोनों हापुड़ चले गए.

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को कचरा बीनने वालों ने पुलिस को बच्चे का शव पड़े होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इधर, इमरान ने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन जब बात नहीं हुई तो अनहोनी की आशंका के चलते वह घर लौट आया. यहां आने पर उसने पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने दोनों की लोकेशन हापुड़ में ट्रेस किया. जहां से इन्हें बरामद किया गया है.

खुलासे पर हैरान रह गई पुलिस

पुलिस ने शबाना से बच्चे के बारे में पूछताछ की. उस समय शबाना ने कहा कि बच्चा विशाल के दोस्त के पास है. पुलिस इधर, जांच कर ही रही थी कि इमरान को नौचंदी क्षेत्र में बच्चे का लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई. वह मेरठ पहुंचा तो बच्चे की पहचान उसके कपड़ों से की. फिर इमरान की तहरीर पर गंगोह पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया. इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात कबूल ली है.

Follow Us