AMU में घुसकर प्रोफेसर को हत्या करने वाला जुबैर ढेर, खुद को बताता था ‘किलिंग मशीन’

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राव दानिश हिलाल की कैंपस में घुसकर हत्या करने वाले बदमाश दानिश को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. जुबैर खुद को किलिंग मशीन बताता फिरता था. उसके नाम 24 से अधिक मुकदमें दर्ज थे. दिल्ली और यूपी दोनों प्रदेशों की पुलिस को उसकी तलाश थी.

मारा गया कुख्यात बदमाश जुबैर

मेरठ में 24 से अधिक मुकदमे में वांछित कुख्यात अपराधी जुबैर को मेरठ एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जुबैर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राव दानिश हिलाल की कैंपस में घुसकर हत्या कर दी थी. उसके बाद से ही जुबैर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. मेरठ पुलिस की तमाम कोशिशों बीच वह गिरफ्त से दूर रहा. लेकिन हत्याकांड के 6 महीने बाद पुलिस ने जुबैर को मार गिराया है.

जुबैर के मेरठ में होने की सूचना मिली थी.

मुखबिर के जरिए पुलिस को जुबैर का मेरठ में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने जुबैर की घेराबंदी शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को देखते हुए जुबैर ने गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में जुबैर को भी लगी. एसटीएफ की टीम उसे हिरासत में लेकर इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची. लेकिन इलाज के दौरान ही जुबैर ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने सरेंडर के लिए कहा तो चला दी गोली

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि उनको मंगलवार यानी 12 मई की रात जुबेर की मेरठ में लोकेशन मिली थी. इसके बाद जुबेर की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. लेकिन जुबैर ने ऐसा करने की बजाय पुलिस वालों पर ही फायर झोंक दिया. पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में जुबैर घायल हो गया. उसे अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए जहां जुबैर ने दम तोड़ दिया.

दिल्ली पुलिस को भी थी जुबैर की तलाश

जुबैर वैसे तो अलीगढ़ का रहने वाला है. लेकिन काफी वक्त से वह दिल्ली में रह रहा था. उसके नाम दिल्ली और यूपी में कुल 24 मुकदमे दर्ज थे. काफी समय से दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस जुबैर की तलाश में लगी हुई थी. जुबैर के पास से दो तमंचे और भारी मात्रा में गोलियां बरामद हुई है.

Follow Us