जिगर के टुकड़े की गरदन पर रखा चाकू, फिर मां से की दरिदंगी; जाते जाते लूटे नगदी जेवर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है. यहां लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने एक मासूम बच्चे को चाकू की नोक पर रखकर उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने एक मासूम बच्चे को चाकू की नोक पर लेकर उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया है, जबकि दूसरा बदमाश फरार है. उसकी तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी है. मामला मुरादाबाद में नागफनी थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात करीब 11:00 बजे की है.
पुलिस को दिए शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वारदात की रात उसका पति किसी काम से बाहर गया था. इतने में मौका देखकर नवाबपुरा के रहने वाले दो युवक कन्हैया और मोनू उसके घर में घुस आए. इन बदमाशों ने पहले घर में लूटपाट की और इसका विरोध करने पर उसके दो साल के बच्चे की गरदन पर चाकू रख दिया. यही नहीं, आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया.
लाल की जान के लिए मां ने लुटाई इज्जत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके बच्चे की गरदन पर चाकू रखे हुए थे. बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे. ऐसे हालात में लाल की जान बचाने के लिए उसे अपनी इज्जत लुटानी पड़ी. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया को अरेस्ट कर लिया है. वहीं उसका साथी मोनू अभी फरार है. उसकी तलाश में दबिश तेज कर दी गई है.
जाते-जाते 15 हजार की लूट
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर आलमारी में रखे 15,000 की नकदी और बच्चे के गले से सोने की चेन लूट ली. बदमाशों के जाने के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने थाने में जाकर पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई और तत्काल टीमें बनाकर दबिश देते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
