सुधर जाओ वरना लाइन हाजिर! मुरादाबाद SSP के ताबड़तोड़ एक्शन से हिला पुलिस महकमा

मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल ने पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन लिया है. शिकायतें मिलने पर उन्होंने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए और मझोला थाने के 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. इस कठोर कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप है.

मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने एक बार फिर बड़ा और सख्त कदम उठाया है. पुलिस महकमे में लंबे समय से मिल रही शिकायतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. एक तरफ जहां विभिन्न थानों और चौकियों पर जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर भेजा गया है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से शिकायतों के घेरे में चल रहे मझोला थाने के 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया.

एसएसपी की इस कठोर कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, लापरवाह और अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मियों में भारी खलबली है. SSP मुरादाबाद सतपाल अंतिल के इस सख्त रुख से साफ संकेत मिल गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

25 तबादले और 17 पर गिरी गाज

SSP की ओर से जारी दो अलग-अलग सूचियों के अनुसार बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. पहली सूची के अंतर्गत कुल 25 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किया गया है. इसमें कविता रानी, नौरंगी सिंह, मोहित कुमार, अमित कुमार के साथ कांस्टेबल हरनारायण, विपिन कुमार, ललिता मुसलिक का नाम शामिल है.

इसके अलावा कांस्टेबल सीमा कुमारी, शिवानी, रीना, रिंकी देवी, चन्द्रप्रकाश, अवनीश चौधरी, सतेन्द्र, अश्वनी, शेरपाल सिंह, भरत राजपूत, नीलम, अभय बालियान, जितेन्द्र कुमार, अनीता, अंचुल तोमर, अमरपाल, राहुल कुमार और आरती पाल का नाम शामिल है. इन सभी को मौजूदा तैनाती से फेरबदल कर दूसरे जगह भेजा गया है.

17 हेड कांस्टेबलों का मझोला थाने में तैनाती

वहीं दूसरी तरफ, दूसरी सूची के अनुसार मझोला थाने पर तैनात किए गए 17 हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को रिजर्व पुलिस लाइन्स से सीधे मझोला थाने में नई तैनाती दी गई है. इसमें हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, राजूपाल, वीरेन्द्र कुमार, मोरपाल, नरेन्द्रपाल सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, नसीम, संदीप कुमार, अजय कुमार, सुशील कुमार, अवधेश कुमार, नागेश कुमार और कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं.

Follow Us