टायर मरम्मत के 300 रुपये मांगे तो भड़क गया ट्रक चालक, चाकू मारकर मैकेनिक की ले ली जान
मुरादाबाद में एक ट्रक चालक ने मैकेनिक की चाकू मारकर जान ले ली. दरअसल, मैकेनिक ने ट्रक चालक से टायर मरम्मत के 300 रुपये मांग लिए. इससे भड़के ट्रक चालक ने उसपर चाकू से वार कर दिया. गंभीर हालत में मैकेनिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके के डींगरपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यां मजदूरी के मामूली पैसों को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक बेकसूर इंसान को अपनी जान गंवानी पड़ी है. दरअसल, एक ट्रक चालक और पंक्चर बनाने वाले कारीगर के बीच महज 300 रुपये के भुगतान को लेकर बहस शुरू हुई थी. मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और गुस्साए चालक ने चाकू निकालकर पंचर बनाने वाले मैकेनिक पर हमला कर दिया.
हमले दौरान बीच-बचाव करने आए दुकानदार के बहनोई इस्तेखार आलम गंभीर रूप से घायल हो गए है. आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान कारीगर ने दम तोड़ दिया. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मैनाठेर पुलिस के द्वारा मृतक के शब्द का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
बहस बढ़ते देख कारीगर ने बहनोई को बुलाया
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला मुशर्रफ डींगरपुर में टायर रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे. गुरुवार की रात एक ट्रक चालक अपनी गाड़ी का टायर ठीक कराने पहुंचा था. काम पूरा होने के बाद जब मुशर्रफ ने अपनी मेहनत के 300 रुपये मांगे थे, तो चालक भड़क गया और पैसे देने में आनाकानी करने लगा था. दोनो में बहस बढ़ती देख मुशर्रफ ने मदद के लिए अपने बहनोई इस्तेखार आलम को बुलाया.
पैसे मांगने पर चाकू से कर दिया वार
इस्तेखार ने जब चालक की बदतमीजी का विरोध किया और हक के पैसे मांगे थे, तो चालक ने आपा खो दिया था. वह अपने ट्रक से धारदार चाकू निकाल लाया और इस्तेखार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, आनन-फानन में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रामपुर का रहने वाला है आरोपी
हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) अशोक कुमार सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में आरोपी चालक की पहचान रामपुर निवासी करीम के रूप में हुई है. हाथापाई के दौरान आरोपी भी घायल हुआ है और पास के ही एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
