न्यू नोएडा के 80 गांवों के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, जमीनों का मुआवजा तय… यहां जानें कितना मिलेगा पैसा

न्यू नोएडा परियोजना को औद्योगिक विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. यहां बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे. इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.हालांकि,जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों के साथ सहमति नहीं बन पाई थी. लेकिन अब प्राधिकरण ने इन जमीनों पर भी यीडा के बराबर मुआवजा देने का फैसला किया है. इससे नोएडा के तकरीबन 80 गांव लाभान्वित होंगे.

न्यू नोएडा प्रोजेक्ट Image Credit:

न्यू नोएडा के विकास को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में जमीन अधिग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. अब किसानों को उनकी जमीन के बदले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बराबर मुआवजा दिया जाएगा. इस फैसले के बाद लंबे समय से अटकी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को तेजी मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी इससे न्यू नोएडा परियोजना को जमीन पर उतरने का रास्ता साफ होगा.

80 गांव के किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

यह फैसला दादरी, नोएडा और गाजियाबाद निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 80 गांव के किसानों के लिए राहत लेकर आया है. अब तक किसान मुआवजे की दरों को लेकर असमंजस में थे. कई जगह विरोध की स्थिति भी बन रही थी, लेकिन अब यीडा के बराबर मुआवजा तय होने से किसानों का विरोध थम सकता है. अधिग्रहण प्रक्रिया में सहयोग भी मिल सकता है. प्राधिकरण ने 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित किया है. इसके लिए 800 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है.

यह राशि न्यू नोएडा की शुरुआती विकास कार्यों के लिए बजट में शामिल की जाएगी. इस बजट के जरिए प्राधिकरण चरणबद्ध तरीके से जमीन अधिग्रहण करेगी और फिर वहां बुनियादी ढांचे का विकास शुरू किया जाएगा. यह पूरा क्षेत्र आने वाले समय में एक बड़े औद्योगिक और आवासीय हब के रूप में विकसित किया जाएगा.

मास्टर प्लान के तहत चरणों में होगा विकास

न्यू नोएडा का विकास मास्टर प्लान 2041 के तहत किया जाएगा. इस योजना के अनुसार पूरे क्षेत्र को चार चरणों में विकसित किया जाएगा. पहले चरण में हजारों हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक और आवासीय परियोजनाएं शुरू होगी. इसके बाद धीरे-धीरे अन्य चरणों में विकास कार्य आगे बढ़ाया जाएगा. प्राधिकरण का लक्ष्य है कि पहले चरण का काम तय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए ताकि निवेशकों को जल सुविधा मिल सके.

औद्योगिक निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

न्यू नोएडा परियोजना को औद्योगिक विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. यहां बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे. इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. सरकार और प्राधिकरण की योजना है कि क्षेत्र को एक आधुनिक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां बेहतर कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं उपलब्ध हो. इस पूरे फैसले को किसानों और निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है

न्यू नोएडा बनेगा भविष्य का सबसे बड़ा केंद्र

प्राधिकरण के फैसले के बाद साफ है कि न्यू नोएडा आने वाले समय में एक बड़े विकास केंद्र के रूप में उभरेगा. बेहतर प्लानिंग पर्याप्त बजट और स्पष्ट नीति के साथ इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. इससे न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास की नई लहर देखने को मिलेगी.

Follow Us