नोएडा लेबर प्रोटेस्ट: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, DCP-ACP को हटाया
नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कानून व्यवस्था में लापरवाही के चलते सेंट्रल नोएडा के डीसीपी और एसीपी को पद से हटाया गया है. माना जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर ही स्थिति को नियंत्रित किया जाता तो शायद हिंसा और तनाव की नौबत नहीं आती.
नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवालों के बीच सेंट्रल नोएडा की डीपी और एसीपी 1 को पद से हटा दिया गया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने श्रमिकों के आंदोलन से पहले लापरवाही बरतने को लेकर यह सख्त एक्शन लिया है.
बताया जा रहा है कि श्रमिकों के आंदोलन के दौरान मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया था और यह मामला उग्र हो गया. अगर शुरुआती स्तर पर ही स्थिति को नियंत्रित किया जाता तो शायद हिंसा और तनाव की नौबत नहीं आती, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है. नोएडा में आंदोलन ने पुलिस की तैयारी और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए थे.
DCP-ACP के पद पर इन IPS अधिकारी की नियुक्ति
श्रमिक आंदोलन के दौरान हालत बिगड़ने और हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे. इसी के मध्य नजर यह कार्रवाई की गई है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा सेविया गोयल को हटाकर उनकी जगह फिलहाल डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह को सेंट्रल नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
वहीं दूसरी ओर एसीपी 1 सेंट्रल नोएडा उमेश यादव को भी पद से हटाया गया है, उनकी जगह दीक्षा सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा. इन दोनों अधिकारी पर ही यह कार्रवाई नहीं हुई है, इससे पहले भी श्रमिक आंदोलन पर कईंयों पर गाज गिरी है.
थाना प्रभारी और इंटेलीजेंस कांस्टेबल पर गिरी थी गाज
इससे पहले फेस टू थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के एक कांस्टेबल पर भी कार्रवाई की जा चुकी है. इन अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने समय रहते स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और जरूरी इनपुट या सतर्कता नहीं बढ़ती जिसके चलते यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र हो गया.
इस कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त संदेश माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं की लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. नोएडा में मजदूरों ने वेतन बढ़ाने और श्रामिक कानून उल्लंधन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था.
