ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, RTO के डर से ओवरलोड ट्रक चालकों ने सड़क पर गिराए पत्थर
आरटीओ के एक्शन से बचने के लिए ट्रक चालकों ने इस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर बड़ी संख्या में पत्थर गिरा दिए. इससे कई वाहन पंचर हो गए. पुलिस को जेसीबी की मदद से पत्थर को सड़क से हटवाना पड़ा. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की चकसेनपुर के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर ओवरलोड ट्रक चालकों की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया. आरटीओ की कार्रवाई की दर से कुछ ट्रक चालकों अपने वाहनों से बड़े-बड़े पत्थर जैक की मदद से सड़क पर गिरा दिए.
कई वाहन के टायर पंचर
अचानक सड़क पर पत्थर आने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई.हाईवे से गुजर रहे कई वाहन इन पत्थरों की चपेट में आ गए. पत्थरों पर चढ़ने से दर्जनों गाड़ियों के टायर पंचर हो गए. भीषण गर्मी के बीच यात्री घंटों तक हाइवे पर परेशान रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई.
पुलिस ने जेसीबी से हटवाया
घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से सड़क पर पड़े भारी पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया. वाहनों के पंचर होने से परेशान यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पंचर मशीन बुलवाई गई पुलिस और ट्रैफिक टीम में मिलकर वाहनों को निकलवाया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. फिर जाकर लोगों को भीषण जाम से मुक्ति मिली.
पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे जैसे वेस्ट मार्ग पर अचानक पड़े भारी पत्थर किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते थे लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया पुलिस अब सड़क पर पत्थर गिरने वाले ट्रक चालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.