‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क: कबाड़ से बने ताजमहल-एफिल टॉवर, बना नया पर्यटन हॉटस्पॉट

मुरादाबाद में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर बना ‘सेवन वंडर पार्क’ पर्यावरण संरक्षण और नवाचार का शानदार उदाहरण बनकर उभरा है. करीब साढ़े तीन एकड़ में फैले इस पार्क को 138 टन धातु के कचरे और बेकार मशीन पार्ट्स से तैयार किया गया है. लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में ताजमहल, लाल किला, एफिल टॉवर और पीसा की झुकी मीनार जैसी विश्व प्रसिद्ध इमारतों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं. 28 फरवरी को उद्घाटन के बाद से ही यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में करीब डेढ़ साल का समय लगा. पार्क में आधुनिक सुविधाएं जैसे ई-टिकटिंग, गेटेड पाथवे, फूड कोर्ट, ग्रीन स्पेस और लाइटिंग सिस्टम मौजूद हैं, जो इसे खास बनाते हैं. यह पार्क न सिर्फ शहर को नया टूरिस्ट स्पॉट दे रहा है, बल्कि ‘कबाड़ से जुगाड़’ के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैला रहा है.

Follow Us