23 अप्रैल को इतने बजे आएंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे , ऐसे कर सकेंगे चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक्स हैंडल पर एक प्रेस नोट जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि कि साल 2026 की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट एक्टिव होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की तरफ से अपने प्रयागराज स्थित ऑफिस से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 के लिए कुल 52,30,184 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 27,50,843 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. तो वहीं 24,79,341 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड से 12वीं एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
छात्र कैसे कर सकेंगे अपना रिजल्ट चेक?
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- फिर होमपेज पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट या फिर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- फिर आपके सामने नया टैब खुलेगा. यहां अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- सब्मिट करते ही यूपी बोर्ड 10वीं या फिर 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर देने लगेगा.
- छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के बाद यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं
TV9 यूपी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट सबसे पहले TV9 यूपी की वेबसाइट पर भी देखा सकता है. इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा. यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी, क्लास और बोर्ड की जानकारी भरनी होगी. बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गईं थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी को हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं थीं.
4 अप्रैल तक जांची गई थी कॉपियां
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था और कॉपियां 1 अप्रैल तक जांची गई. लेकिन इस बार कॉपियां 4 अप्रैल तक जांची गई है. लेकिन रिजल्ट पिछले सास से भी पहले 23 अप्रैल को शाम 4 बजे ही जारी किया जा रहा है. स्टूडेंट्स डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.
