यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 26 जिलों में लू का अलर्ट, बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

प्रदेश में बुंदेलखंड समेत 26 जिले ऐसे हैं, जहां लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.सीएम योगी ने भी ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से उमस भरी गर्मी देखते हुए अपना ख्याल रखने की अपील की है.

मानसून के बाद बढ़ने लगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. हालांकि, 23 अप्रैल को हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. लेकिन प्रदेश पर इसका असर नजर नहीं आएगा. पछुआ हवाओं और उत्तर भारत के ऊपर बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में नमी की भारी कमी हो गई है. इसके चलते हीट इडेंक्स बढ़ा हुआ रिकॉर्ड किया जाएगा.

26 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में बुंदेलखंड समेत 26 जिले ऐसे हैं, जहां लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका सबसे ज्यादा असर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज जैसे जिलों पर नजर आएगा. उमस और बढ़ते तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, इसलिए विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.सीएम योगी ने भी ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से उमस भरी गर्मी देखते हुए अपना ख्याल रखने की अपील की.

बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

हीट स्ट्रोक की स्थिति की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा, 8वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे. बच्चों की छुट्‌टी दोपहर 12.30 बजे तक क दी जाएगी. अभी तक स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था.

कई जिलों में वार्म नाइट की स्थिति

भीषण गर्मी के बीच मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में वॉर्म नाइट की स्थिति बनती दिख रही है.यह वह स्थिति है जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक हो जाता है और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती.रात के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी नजर आ सकती है. आने वाले दिनों में प्रदेश वासियों को गर्मी से किसी भी तरह की राहत दिखती नजर नहीं आ रही है.

प्रयागराज सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान 44.6 डिग्री के साथ प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा. फिर वाराणसी में 44.2, सुल्तानपुर में 43.8, आगरा और झांगी में 43.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 20 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है. फिर कानपुर और अयोध्या में 21 और बस्ती में 22 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Follow Us