मुजफ्फरनगर: गांव के बाहर जंगल में मिला दलित युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; इलाके में हड़कंप
मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या का सनसनीखोज मामला सामने आया है. उसका शव मलीरा गांव के जंगल से बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया है. पुलिस की दो विशेष टीम जांच में जुटी है.
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दलित युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है. उसका शव मलीरा गांव के जंगल से बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया है. संदीप की नृशंस हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत में बताया कि सूचना मिली मालिरा के जंगल में एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया. तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उस शव की शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान संदीप पुत्र भंवर सिंह ग्राम मालिरा के रूप में हुई है. शुरूआती जांच में प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या करने के बाद जंगल में डेड बॉडी डाली है.
हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें जुटी
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत में बताया कि अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल की. पुलिस द्वारा पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हत्यारों की तलाश के लिए ए एसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है.
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही घटना का अनावरण करते हुए. अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामिणों भी इक्कट्ठा रहे, गांव के ही मोहित कुमार की माने जंगल से लोग गुजरते हैं. भट्ठे पर काम करने के लिए जाते हैं. उन्होंने देखा और पुलिस को फोन किया था.
फैक्ट्री में काम करता था. मां-बाप कुल्लू में है
मोहित कुमार ने बताया कि यह लड़का गांव का ही था. और अच्छा लड़का था. कभी किसी के साथ कोई झगड़ा, शराब पीना नहीं था. भला परिवार है. यह फैक्ट्री में काम करता था. मां-बाप इसके कुल्लू में है. बाकी घरवाले भाई यहीं रहता है, यह हरिजन में से है. भट्ठे पर काम करने वाली औरतों ने देखा कि कान के ऊपर बस खून निकल रहा है.
