अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे नई पार्टी, बरेली में समर्थकों के साथ किया ऐलान; बोले- 60% भाजपाई संपर्क में
बरेली पहुंचे निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की. समर्थकों के विशाल समूह के बीच उन्होंने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को ध्वस्त बताया और भाजपा पर निशाना साधा. साथ ही कोर वोटरों की अनदेखी और SC-ST एक्ट में बदलाव से सनातनों के धोखे का आरोप लगाया.
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को बरेली पहुंचे. उन्होंने पहले कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. उस दौरान उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. साथ ही शक्ति प्रदर्शन करते समर्थकों की बड़ी संख्या के बीच नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की. उनका कहना है बीजेपी का कोर वोटर अब अलग हो चुका है.
अलंकार अग्निहोत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को ध्वस्त बताया. साथ ही कोर वोटरों की अनदेखी और SC-ST एक्ट में बदलाव से सनातनों के धोखे का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के 66% अधिकारी उनके संपर्क में हैं, साथ ही दिल्ली में रूची तिवारी मामले पर दुख जताया, और कहा- वह उनके साथ खड़े हैं.
25 दिन में नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान
अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी बनाने को लेकर कहा कि हम स्थानीय स्तर पर नहींं, राष्ट्रीय पार्टी बनाने जा रहे हैं. 25 दिन में नई पार्टी बना जाएगी. चुनाव आयोग में आवेदन, पार्टी नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से मशविरा लिया जा रहा है. ईमेल आईडी जारी है, बड़ी संख्य में लोग जुड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को बताया पूरी तरह ध्वस्त है, बीजेपी का कोर वोटर अब उनसे अलग हो चुका है. पार्टी के पदाधिकारी हमारे संपर्क में, 60% आवेदन वहीं से आए. ईमेल आईडी जारी करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का दावा किया. साथ ही केंद्र सरकार पर हमला करते हुए देश को तोड़ने का काम करने का आरोप लगाया.
अपनी बिरादरी के सफेदपोशों को फटकार लगाई
अग्निहोत्री का कहना है कि SC-ST एक्ट में बदलाव कर सरकार ने सनातनों से धोखा किया. 85% जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं की अनदेखी की है. उन्होंने बीजेपी को छद्म सनातनी बताया और हिंदू-मुस्लिम राजनीति का कर डिवाइड एंड रूल का आरोप लगाया. साथ ही अपनी बिरादरी के सफेदपोशों को जमकर फटकार लगाई और चुप्पी पर सवाल किए.
उन्होंने इन बिरादरी से कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम आवाज तो उठाओ. दिल्ली में रुचि तिवारी के साथ हुए घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि देश उसके साथ खड़ा है. 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी और बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को UGC के विरोध में इस्तीफा दिया था.
