हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Rohit Mishra

रोहित मिश्रा रायबरेली से रिपोर्टर हैं. उन्होंने कानून में स्नातक किया है और जर्नलिज्म की पढ़ाई भी की है. साल 2007 में वह सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. शुरूआत प्रिंट मीडिया से की. फिर 2010 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हो गए. अब तक जी न्यूज, समाचार प्लस, के न्यूज़, भारत समाचार जैसे न्यूज़ चैनलों में काम कर चुके हैं और अब TV9 भारतवर्ष के साथ काम कर रहे हैं.

Read More
Rohit Mishra

रायबरेली में राहुल गांधी ने दिशा बैठक में खराब सड़कों पर अधिकारियों को घेरा. अधिकारियों के 'सभी सड़कें ठीक हैं' दावे पर उन्होंने गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें दिखाईं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत सभी सड़कों की मरम्मत और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया. उन्होंने बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की.

रायबरेली के सपा नेता आरपी यादव को 2019 के आदित्य हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिली है. वह दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. इस फैसले को योगी सरकार की साजिश बताते हुए, यादव ने हाईकोर्ट जाने और न्याय मिलने पर फिर से चुनाव लड़ने की बात कही है. इस मामले में 13 अन्य दोषियों को भी उम्रकैद हुई है, जबकि दो बरी हुए.

सीतापुर में प्रेम विवाह की रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई. एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने ही समधी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक ड्यूटी से लौट रहा था जब आरोपियों ने उसे रोका. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को हिरासत में लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मां ने अपने ही मासूम बेटे-बेटी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना ने लोगों में आक्रोश भर दिया है, जहां कोई इसे बच्चों के प्रति क्रूरता कह रहा है तो कोई अनुशासन की सीख. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

सीतापुर के रामपुर मथुरा मार्ग स्थित चतुराबेहड़ गांव में दिलीप वर्मा की कृषि यंत्रों की दुकान है. सोमवार देर रात यहां एक ट्रैक्टर चालक अपने एक साथी के साथ उनके दुकान पर पहुंचा और फिर वहां से कृषि यंत्र चोरी कर ले गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. हालांकि शुरुआती दौर में चोरों की पहचान नहीं हो सकी.

यूपी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस परीक्षा में सीतापुर के बिलौरी बाजार इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. हाईस्कूल में इस स्कूल की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं इसी स्कूल की परी वर्मा ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया है.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रिटायर्ड सूबेदार दंपत्ति को साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर छह दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 82.5 लाख रुपये ठग लिए. जालसाजों ने उन्हें लगातार प्रताड़ित किया. शिकायत मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने जालसाजों के खाते में 31 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं और बाकी रकम बरामद करने व जालसाजों को पकड़ने के लिए जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अंतरधार्मिक विवाह सुर्खियों में है. बिहार की नाज अंसारी ने हिंदू युवक राकेश गौतम से प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज की थी. अब उन्होंने मंदिर में देवी मां को साक्षी मानकर सात फेरे लिए हैं. नाज ने हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए कहा कि अब वह स्वतंत्र रूप से पूजा कर सकेंगी. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.