UP: प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए देवर ने किया भाभी का कत्ल

मुंबई में प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने अपनी भाभी का कत्ल कर दिया. इस दौरान उसने भाई को भी मारने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा. जौनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि भाभी ने प्रेमिका की तस्वीरें उसकी मां को भेज दी थी, जिसके बाद मां ने आत्महत्या कर ली थी.

UP: प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए देवर ने किया भाभी का कत्ल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव का हैं.

सुल्तानपुर जिले के करौंदी थानाक्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या (34), बेटी श्रेया (5) और चचेरे भाई आदित्य के साथ सूरत में रहते हैं. आरोपी आदित्य मौर्य अपने भाई पवन मौर्य और भाभी निशा मौर्य के साथ कुछ दिन पहले सूरत से ख्वाजापुर स्थित अपने ननिहाल आया था. गुरुवार को उसने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए कर दी हत्या

पूछताछ के दौरान आरोपी आदित्य ने बताया कि वह मुंबई की एक लड़की से प्यार करता था… इसकी जानकारी उसकी भाभी को हो गई… प्रेमिका के साथ के कुछ फोटोग्राफ्स भाभी ने प्रेमिका की मां को भेजते हुए उससे शिकायत कर दी थी, जिसके बाद करीब एक महीने पहले प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने अपनी भाभी की ननिहाल में चाकू मारकर हत्या कर दी.

भाभी की हत्या के बाद भाई पर की हमले की कोशिश

आदित्य ने उस समय अपनी भाभी की हत्या की जब पवन बाजार गया था. पत्नी की हत्या की खबर सुनते ही जैसे पवन घर पहुंचा आदित्य उसपर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन पवन अपनी छह वर्ष की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया. इस मामले में शाहगंज के डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ सूरत रहता था, उसका मुंबई की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी भाभी को हुई.

डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने आगे बताया, ‘भाभी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका की फोटो प्रेमिका की मां को भेजते हुए शिकायत कर दी थी, जिसके बाद प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी… उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने भाभी की चाकू ने गोदकर हत्या कर दी, आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.’