यूपी में 12 IPS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले, सागर जैन बने DCP प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 12 IPS और 34 PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई जिलों के ASP और ACP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. IPS ट्विंकल जैन को ADCP लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है, वह गौतमबुद्धनगर में ACP तैनात थीं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. प्रदेश में 12 आईपीएस और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. सागर जैन को प्रयागराज का नया पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किया गया है, वह सहारनपुर (ग्रामीण) के ASP तैनात थे. वहीं, ट्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है.
ट्विंकल जैन गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस तैनात थीं, उन्हें लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी दी गई है. इस फेरबदल में कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा कुल 34 PCS अधिकारियों को भी बदला गया है.
संभल, गोंडा और मेरठ समेत कई जिलों के ASP बदले
लिस्ट के मुताबिक, IPS मनोज कुमार रावत को संभल (दक्षिणी) का अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में गोंडा पूर्वी में तैनात थे. IPS आयुष विक्रम सिंह को मेरठ नगर के ASP से हटाकर बहराइच भेजा गया है. विनायक गोपाल भोसलें को सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर से मेरठ ASP की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं, अंतरिक्ष जैन को मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक से हटाकर बुलन्दशहर (ग्रामीण) में ASP का जिम्मा मिला है. लिपि नागयाच को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद से तबादला कर ASP कमिश्नरेट, वाराणसी भेजा गया. राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से मीरजापुर (नक्सल) ASP बनाया गया है.
इसी क्रम में IPS ऋषभ रुनवाल सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ को सोनभद्र (नक्सल) ASP का जिम्मा मिला है. आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक सम्भल से हटाकर ASP (नगर पूर्वी) प्रतापगढ, डॉ. ईशान सोनी को
सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से ASP जालौन और मयंक पाठक को ASP सहारनपुर (ग्रामीण) नियुक्त किया गया.
प्रदेश में कुल 34 PCS अफसरों को नई नियुक्ति मिली



