धूमधाम से की शादी, पति संग मनाई सुहागरात; फिर BF संग हो गई फरार दुल्हन

हनीमून मनाने आई दुल्हन ने पति को मिठाई लाने भेजा और खुद प्रेमी संग फरार हो गई. इधर, मिठाई लेकर लौटे पति को पता चला तो वह हैरान और परेशान हो गया. बड़ी मुश्किल से दूल्हे ने खुद को संभाला और पिनाहट थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति संग हनीमून मनाने आई दुल्हन ने बड़ा खेल कर दिया. पहले तो उसने पति को मिठाई लाने के लिए दुकान पर भेजा, फिर वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई. इधर, मिठाई लेकर लौटे पति को पता चला तो वह हैरान और परेशान हो गया. बड़ी मुश्किल से दूल्हे ने खुद को संभाला और पिनाहट थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित पति ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और करीब नौ हजार रुपए भी उठा ले गई है. इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिसमें सवार होकर पीड़ित की पत्नी फरार हुई है. पीड़ित ने घटना के संबंध में अपने ससुराल वालों को भी सूचना दी. इतने में पता चला कि शादी से पहले भी यह महिला अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है.

एमपी के रहने वाले हैं पति-पत्नी

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना में थाना महुआ क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरी दी है. बताया कि उसकी शादी
पिनाहट थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ 22 जुलाई को हुई थी. धूमधाम से शादी हुई. इसके बाद दुल्हन ने पति संग सुहागरात भी मनाई. फिर 27 जुलाई को पति के साथ हनीमून के लिए निकली. रास्ते में नंदगवां तिराहे पर उसने पति को मिठाई खरीदने के लिए भेजा. इतने में पीछे से आई कार में बैठकर वह खुद फरार हो गई.

पति को देर से हुआ अभास

इधर, मिठाई लेकर लौटे पति को अपनी पत्नी नजर नहीं आई तो उसने आसपास देखा. जब कोई पता नहीं चला तो उसने वहां मौजूद लोगों से पूछा. पता चला कि उसके जाते ही उसकी पत्नी एक कार में बैठकर फरार हो गई. यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. वह सीधे पिनाहट थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Follow Us