प्रतीक यादव की अंतिम विदाई में भतीजी को दुलारते दिखे अखिलेश, देखें Video
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में दुख के क्षणों के बीच, अखिलेश यादव का एक भावुक पल सामने आया है. अखिलेश अपनी छोटी भतीजी और प्रतीक की बेटी को चॉकलेट खिलाकर दिलासा देते दिखे. अखिलेश अपना सारा दुख एक तरफ रख दिया और प्यार से नन्ही भतीजी को दुलारते नजर आएं.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. लखनऊ के भैंसा कुंड घाट पर उनके ससुर ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा. प्रतीक, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं.
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में दुख के क्षणों के बीच एक भावुक पल सामने आया है. प्रतीक की छोटी बेटी अपने ताऊ अखिलेश के साथ बैठी थी. जहां पूरा परिवार अंतिम संस्कार के दौरान भावुक था. वहीं, अखिलेश अपना सारा दुख एक तरफ रख कर प्यार से नन्ही भतीजी को दुलारते नजर आएं और बेटी को चॉकलेट खिलाकर दिलासा देते दिखे.
भारी माहौल के बीच रिश्तों की कोमलता का वीडियो
डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे. इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है. वहीं, अंतिम संस्कार के भारी माहौल के बीच रिश्तों की कोमलता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है.
वीडियो में अखिलेश यादव, अपनी भतीजी को दुलरते नजर आएं. वो पहले प्रतीक की छोटी बेटी को चॉकलेट देते हैं, लेकिन वह उसे खोल नहीं पाती है. इस बीच शोक में डूबे अखिलेश की नजर मासूम भतीजी पर पड़ती है, फिर वह सारा दुख एक तरफ रख कर खुद चॉकलेट का रैपर निकालकर बेटी को खिलाते है और उसके सिर पर हाथ रखकर दुलारते दिखें.
अखिलेश की मानवीय पक्ष खुब हो रही तारीफ
वहीं, अखिलेश यादव का ऐसे भावुक क्षणों में रिश्तों की कोमलता का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ यूजर इसमें अखिलेश यादव की मानवीय पक्ष की सराहना कर रह हैं. कुछ का कहना है कि राजनीतिक अपने जगह होती है, लेकिन दुख की घड़ी में परिवार और बच्चों के प्रति स्नेह ही किसी आदमी की असली पहचान होती है.
बता दें कि, अखिलेश के सौतेले भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 13 मई को निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी. यहां डॉक्टरों द्वारा ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. केजीएमयू नें उनके शव को पोस्टमॉर्टम किया. इसके बाद आज प्रतीक का अंतिम संस्कार हुआ है.
