बारावफात पर निकल रहा था जुलूस, तभी युवक ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा; एक्शन में पुलिस
उत्तर प्रदेश के अमेठी में बारावफात जुलूस के दौरान एक युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक फिरोज को हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बाद जुलूस में शामिल लोग थाने पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.
उत्तरप्रदेश के अमेठी में बारावफात के जुलूश के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यह जुलूस जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा, इसमें शामिल एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराने लगा. यह देखकर जुलूस में हड़कंप मच गया. आनन फानन में एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया. इस दौरान जुलूश में शामिल लाग भी थाने पहुंच गए. इससे कुछ देर तक जुलूश रूक गया था.
हालांकि बाद में पुलिस ने थाने के सामने से भीड़ को हटाकर जुलूस को आगे बढ़ाया. मामला अमेठी कोतवाली के बगल का है. पुलिस के मुताबिक बारावफात जुलूस के दौरान रायपुर फुलवारी के रहने वाले युवक फिरोज फिलिस्तीन का झंडा लेकर शामिल हुआ था. जैसे ही यह जुलूस थोड़ा आगे बढ़ा, उसने जुलूस में यह झंडा लहराने लगा. जुलूस की सुरक्षा में मौजूद पुलिस ने देखा तो युवक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से झंडा बरामद किया है.
पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक युवक को थाने में बैठाया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद जुलूश में शामिल बड़ी संख्या लोग कोतवाली पहुंच गए और थाने का घेराव किया. इससे मौके पर कुछ देर के लिए जुलूश भी थम गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को थाने के सामने से हटाया और जुलूश को आगे बढ़ाया.
युवक की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी में रहने वाले फिरोज के रूप में है. इन दिनों वह मुंबई में रह रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा है. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने इस दौरान लोगों को हिदायत दी कि जो कोई अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
