AMU में हिंदू छात्र की पिटाई… बरसाए लात-घूंसे, फिर पिस्टल की बट से मारा, कलमा पढ़ने का भी बनाया दबाव
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक हिंदू छात्र को पीटने का आरोप दूसरे समुदाय के छात्रों पर लगा है. पीड़ित छात्र ने आरोपियों पर पीटने के साथ-साथ जबरन कलमा पढ़ने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल, इस मामले में तहरीर दर्ज कर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक हिंदू छात्र प्रशांत राठी पर कैंपस के अंदर हमला करने का मामला सामने आया है. हमले का आरोप मुस्लिम समुदाय से ताल्लूक रखने वाले छात्रों पर लगा है. यह घटना अल्लामा इकबाल हॉल के पास की है. यहां कक्षा 11वीं का छात्र अपने दोस्त उजैफा से मिलने गया था.
छात्र प्रशांत राठी के मुताबिक मित्र उजैफा से मिलने अल्लामा इकबाल हॉल गया था. अचानक हमलावरों ने उसे घेर लिया. अरमान के हमलावर हाथ में पिस्टल (बटल या रिवॉल्वर) थी. उसने पिस्टल की बट से उसके सिर पर हमला किया गया. अन्य हमलावरों ने मुक्कों और लातों से पीटा. आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन कलमा पढ़ने का दबाव बनाया. इस बीच भीड़ जुटने पर हमलावर उसे धमकी देते हुए भाग गए.
तहरीर में 6 हमलावरों के नाम
मारपीट में उसके उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. देर रात उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल, प्रशांत की तरफ से प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है. इस तहरीर में 6 हमलावरों के नाम दिए गए हैं.
पुलिस ने कैंपस में बढ़ाई निगरानी
प्रो. एम. वसीम अली(प्राक्टर) ने कहा कि तहरीर के आधार पर हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए एएमयू प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर सिविल लाइन पंकज मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि की कि एक छात्र की पिटाई की सूचना मिली थी. सिर की चोटों की मेडिकल रिपोर्ट ली गई है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने कैंपस में निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
डरा हुआ है प्रशांत राठी का परिवार
सूत्रों की माने तो यह मामला छात्रों के बीच आपसी टेंशन और किसी लड़की को लेकर विवाद हो सकता है. पुलिस व्यक्तिगत रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रही. हालांकि कलमा पढ़ने का दबाव धार्मिक रंग जोड़ता है, जो बेहद गंभीर आरोप है. इस घटना के बाद से प्रशांत का परिवार डरा हुआ है. परिवार ने पुलिस से त्वरित न्याय की मांग की है. वहीं, एएमयू प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है. प्राक्टर कार्यालय ने हमलावर छात्रों को नोटिस जारी करने की बात कही है.
आरोपियों में वर्तमान और पूर्व छात्रों के नाम शामिल
प्रो. एम. वसीम अली(प्राक्टर) ने बताया कि मारपीट करने वाले छात्र वर्तमान में कुछ एएमयू के छात्र भी हैं और कुछ पास आउट करके चले भी गए हैं. यूनिवर्सिटी अपने कानून के हिसाब से इन लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. फिलहाल, जांच के बाद झगड़े की असली वजह सामने आ जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि छात्र ने अपने लिखित में तहरीर में कलमा पढ़ने की बात का जिक्र नहीं किया है. फिर भी यूनिवर्सिटी जांच करेगी जो तक सामने आएंगे उसकी आपसे भी अवगत करा दिया जाएगा.
