कौन है बदमाश आशु उर्फ मोंटी, जिसको यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

मुरादाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए जाने वाला आशु उर्फ मोंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था.साल 2010 में वह पहली बार जेल गया था. जमानत पर बाहर आने के बाद उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या और डकैती के कई वारदातों को अंजाम दिया. उसके खिलाफ तकरीबन 36 मुकदमे दर्ज थे.

बदमाश आशु उर्फ मोंटी का अपराधिक इतिहास

मुरादाबाद में कुख्यात बदमाश और शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. आशु उर्फ मोंटी के खिलाफ मार्च महीने में वजीरचंद एक्सपोर्ट के मालिक एवं निर्यातक अरशु ढल से 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगने आरोप लगा था. इसके बाद से ही पुलिस आशु उर्फ मोंटी की जोरशोर से तलाश कर रही थी. उसपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. पूरे प्रदेश में उसके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर 36 मुकदमे थे.

सिविल लाइंस इलाके के रामगंगा विहार में रहने वाले अरशु दल की कांठ रोड पर एक्सपोर्ट कंपनी है. 12 मार्च की रात लगभग 8:08 मिनट पर उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई. रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. कारोबारी अरशु ढल को कॉल करने वाला कोई और नहीं आशु उर्फ मोंटी ही था. निर्यातक ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो एक्सपोर्टर के फार्म पर ताबड़तोड़ फायरिंग कराई गई.

मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन करते हुए काम शुरू कर दिया था. इस घटना को लेकर फर्म के गार्ड उमेश की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस के मुताबिक अपराधी आशु रंगदारी के पैसे लेने के लिए मुरादाबाद पहुंच था. यहां पर इस्लामनगर रोड पर पुलिस से उसकी मुठभेड़ में वह घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

उधम सिंह गैंग का शूटर था आशु

आशु उर्फ मोंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था. यह आपराधिक गैंग सालों से मेरठ मुजफ्फरनगर बागपत हापुर गाजियाबाद समय पश्चिमी यूपी और एनसीआर में कारोबारियों से धमकाने और उनसे रंगदारी मांगने के लिए कुख्यात है. यह गैंग सुपारी लेकर लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम देने के लिए मशहूर था. आशु इस गैंग से लंबे वक्त से जु़ड़ा था.

साल 2010 में पहली बार गया था जेल

साल 2010 में आशु ने हापुड़ के हाफिजपुर थाना इलाके में अपने ही गांव के पप्पू की पॉड से हमला करके हत्या कर दी थी. मृतक पप्पू की पत्नी ने आशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. सजा काटते वक्त मवह उधम सिंह गैंग के संपर्क में आया. जमानत पर बाहर आने के बाद वह उधम सिंह गैंग में शामिल हो गया. इसके बाद उसने कारोबारियों से रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी. रंगदारी नहीं मिलने पर उसने हत्याएं भी की.

कारोबारी को दी थी धमकी

आशु उर्फ मोंटी ने अपने साथी के साथ मिलकर मुरादाबाद के कारोबारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी. आशु ने कारोबारी को धमकी दी थी अगर रकम नहीं देगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी. इसको लेकर मुरादाबाद पुलिस हाई अलर्ट पर थी. हालांकि, कारोबारी पर अटैक करने से पहले उसकी मुठभेड़ पुलिस हो गई. फिर एनकाउंटर में पुलिस ने उसे मार गिराया.

जमानत में बाहर आने के बाद भी कई हत्याओं में शामिल

जमानत पर बाहर आने के बाद भी 2014 में मेरठ में सरधना और स्वरूपुर में गैंगवार के दौरान दो हत्याओं के मामले में पुलिस ने आशु गिरफ्तार किया था. 2017 में हत्या के प्रयास के मामले में मेरठ के सुरूरपुर व गाजियाबाद के कबीर नगर से उसके पास से चोरी हुआ वाहन बरामद किए गए थे. फिलहाल आशु उर्फ मोंटी के शव का पोस्टमार्टम करते उसके शव को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

Follow Us