अयोध्या में राम मंदिर के पहले CEO से मिले CM योगी, चंदा चोरी पर क्या हुई बात?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा से मुलाकात की. उन्होंने चंदा चोरी समेत मंदिर से जुड़े मामलों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की. इस दौरान ट्रस्टियों के साथ भी बैठक हुई, जिसमें मंदिर संचालन की नई व्यवस्था और नियुक्तियों पर विचार-विमर्श किया गया. सीईओ ने कार्यभार संभालकर बेहतर प्रबंधन का आश्वासन दिया है.
अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने आज राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा से मुलाकात की. उन्होंने चंदा चोरी समेत मंदिर से जुड़े अन्य सभी मामलों पर उनसे विस्तार से चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने मंदिर में भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार विमर्श किया. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों के साथ भी मीटिंग की. यह जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंद्रिका ने दी.
बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है. इसी क्रम में ट्रस्ट के महासचिव से लेकर कोषाध्यक्ष के पद पर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति, सीता आरती को लेकर भी बदलाव किए गए हैं. वहीं महासचिव के पद की जिम्मेदारी गोविंद देव गिरी को दी गई है. वहीं नए कोषाध्यक्ष के पद पर महेश भागचंद्रिका तो वरिष्ठ वकील मदन मोहन पांडे को ट्रस्टी बनाया गया है.
सीएम योगी से मिले सीईओ और ट्रस्टी
नियुक्ति के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र मंगलवार को ही अयोध्या पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिए हैं. वहीं दोपहर में अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आने रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद सभी ट्रस्टियों के साथ मीटिंग की. इस बैठक में राम मंदिर के संचालन से लेकर अन्य तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया. इस दौरान ट्रस्ट में शामिल नए सदस्यों और राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने सीएम से औपचारिक मुलाकात की.
सीईओ ने संभाला कार्यभार
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंद्रिका के मुताबिक मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने चार्ज लेने के साथ मंदिर की व्यवस्था का निरीक्षण किया. अब उम्मीद है कि मंदिर की सारी व्यवस्था अब बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगी. उन्होंने बताया कि सीईओ जितेंद्र मिश्रा अगले एक हफ्ते के अंदर अयोध्या में परमानेंट शिफ्ट हो जाएंगे और वह यहीं से राम मंदिर की व्यवस्था का संचालन करेंगे.
