उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा से मुलाकात की. उन्होंने चंदा चोरी समेत मंदिर से जुड़े मामलों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की. इस दौरान ट्रस्टियों के साथ भी बैठक हुई, जिसमें मंदिर संचालन की नई व्यवस्था और नियुक्तियों पर विचार-विमर्श किया गया. सीईओ ने कार्यभार संभालकर बेहतर प्रबंधन का आश्वासन दिया है.
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामलों के बाद लागू की गई नई कार्यप्रणाली के बीच ट्रस्ट के कुछ पुराने फैसलों में बदलाव हुआ है. नए पूर्णकालिक महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि के कार्यभार संभालने के बाद तीन पुराने कर्मचारियों की मंदिर में वापसी हुई है. कारसेवक वासुदेव गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता की सेवा बहाल कर उन्हें पुराने पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रसाद व्यवस्था से जुड़े बजरंग पाठक और दानदाताओं की समर्पित वस्तुओं व रामलला के आभूषणों की देखरेख से जुड़े केडी तिवारी को भी पुराने पद पर वापस लाया गया है.
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की धार्मिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. रामलला की आरती और श्रृंगार को अब अधिक कलात्मक स्वरूप दिया जाएगा. मां सीता अन्नक्षेत्र का विस्तार होगा, और नए सीईओ अगले हफ्ते अपना पदभार संभालेंगे.साथ ही अखंड संकीर्तन और पंचदेवता यज्ञ भी शुरू होंगे.
अयोध्या के राम मंदिर को जल्द ही अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी CEO मिल सकता है. CEO चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंप दिया है. 5,585 आवेदनों से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में कई चरणों की स्क्रीनिंग के बाद 108 उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचे. इनमें से 17 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए और 16 का अयोध्या में आमने-सामने इंटरव्यू हुआ. इसके बाद तीन नामों का अंतिम पैनल तैयार किया गया.
अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में आयोजित मछली-भात की दावत को लेकर सियासी बवाल मच गया है. अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान निषाद समाज के कार्यक्रम में मछली भोज का आयोजन किया गया था. मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे धार्मिक […]
अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक पैरामेडिकल छात्र के पास बम बनाने का फॉर्मूला मिलने से हड़कंप मच गया है. आरोपी छात्र सरफराज को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके मोबाइल-लैपटॉप से कई संदिग्ध नोट्स मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए देश की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और आतंकी कनेक्शन की आशंका पर गहनता से जांच कर रही हैं.
अयोध्या में बड़ा भू-घोटाला सामने आया है, जहां भू-माफिया ने 35 गरीब परिवारों को सरकारी (नजूल) जमीन 10-10 लाख में बेची. राजस्व विभाग की कथित लापरवाही से निर्माण कार्य दो माह तक चलता रहा, फिर रोकने पर एक व्यक्ति घायल हुआ. अब सवाल है कि समय पर कार्रवाई क्यों नहीं?
29 अप्रैल (बुधवार) को शाम 5 बजे राम जन्म भूमि के शिव मंदिर पर ध्वजारोहण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा.ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर में दर्शन कर सकेंगे. इस कार्यक्रम में करीबन 700 मेहमान शामिल होंगे.