जेल में बंद आजम खान को राहत, अमर सिंह की बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट से बरी
समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान को कोर्ट से एक मामले में राहत मिली है. कोर्ट ने सपा नेता को अमर सिंह की बेटियों पर टिप्पणी के मामले में बरी कर दिया. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खान के पक्ष में यह फैसला सुनाया. अमर सिंह ने गोमती नगर थाने में यह मकदमा दर्ज कराई थी.
समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान अभी जेल में बंद है. इस बीच कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें अमर सिंह की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बड़ी राहत दी. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया. 2018 में अमर सिंह ने अपनी बेटियों पर एसिड अटैक की धमकी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी.
राज्यसभा सदस्य रहे अमर सिंह का निधन हो चुका है. उन्होंने आजम खान के विवादित बयान पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कराई थी. रामपुर कोर्ट ने मामले में आजम खान को जेल से पेश होने के आदेश दिए थे. पुलिस की कैदी गाड़ी रामपुर जेल लेने गई थी, लेकिन वह तबियत का हवाला देते नहीं बैठें. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए.
आजम खान पर ‘एसिड अटैक‘ की धमकी का आरोप
दिवंतग अमर सिंह ने आजम खान पर अपनी बेटियों के खिलाफ ‘एसिट अटैक’ की धमकी देने का आरोप लगाया था. आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी में एक निजी चैनल को दिए इंटर्व्यू में विवादित बयान दिया था. इस पर उस समय खुब हंगामा मचा था, अमर सिंह ने इसके लेकर दिल्ली से लखनऊ तक विरोध प्रदर्शन किया था.
बाद में कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295A और 506 के तहत कार्रवाई हुई थी. अमर सिंह ने शिकायत में अपनी बेटियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए न्याय की मांगी की थी.
आजम खान ने कोर्ट के फैसला का स्वागत किया
रामपुर की MP-MLA कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी. मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश को रिजर्व रख लिया था. वहीं, आज कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खान को बरी कर दिया. इस फैसले से आजम खान के समर्थकों में खुशी है. वहीं, आजम खान ने कोर्ट के फैसला का स्वागत किया है.
