पत्नी का भतीजे से अफेयर, पति को भनक लगी तो हुआ जान का खतरा… थाने में करवा दी दोनों की शादी

बागपत में एक विवाहित महिला के जेठ के बेटे संग प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार में बवाल हो गया. पति ने पत्नी को रखने से इनकार कर दिया और हिम्मत दिखाते हुए थाने के बाहर ही उसका विवाह भतीजे से करवा दिया. यह अनूठा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति ने थाने के बाहर करवाई पत्नी और भतीजे की शादी

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के एक गंव में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. एक विवाहित महिला और उसके जेठ के बेटे के बीच पांच साल पुराने संबंध उजागर होने से परिवार में विवाद खड़ा हो गया. मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और आखिर में थाने के बाहर ही दोनों की शादी करा दी.

महिला का अपने भतीजे (जेठ के पुत्र) के साथ रिश्ते की भनक उसके पति को लग गई. नाराज़ पति ने अपने दोनों बेटों को अपने पास रखने का निर्णय लिया और पत्नी को घर छोड़ने के लिए कह दिया. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन पति अपने फैसले पर अडिग रहा. साथ ही अवैध संबंधों के चलते आपराधिक घटनाओं का हवाला दिया.

मैंने ही पत्नी-भतीजा की शादी करावाई- पीड़ित पति

पीड़ित पति पंकज का कहना है कि वह किसी भी जोखिम से बचना चाहता है. इसी डर के चलते उसने पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया. बाद में महिला, उसका पति और संबंधित युवक परिजनों के साथ दोघट थाने पहुंचे. वहां महिला और युवक ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं और कस्बे से बाहर जाकर मजदूरी कर जीवनयापन करेंगे.

पीड़ित पति ने कहा कि मुझे कोई एतराज नहीं है, मैंने ही चाची-भतीजा की शादी करावाई है. दोनों के बीच पांच-साल से अवैध संबंध चल रहा है. आए दिन इसको लेकर घर में विवाद होता है. पीड़ित पति ने आए दिन हो रही ऐसे मामलों में आपराधिक घटना की आशंका जताई और कहा कि इसी के डर से उसने यह कदम उठाया, दोनों की थाने में शादी करा दी.

थाने मे समाज के लोगों के सामने शादी की रस्म पूरी

कृष्णपाल नाम के एक परिजन भी मौके पर मौजूद थे, उन्होंने कहा कि चाची ने भतीजे से शादी की है. समाज थाने में मौजूद लोगों के सामने सामने पति ने स्वयं दोनों के गले में वरमाला डलवाकर विवाह की रस्म पूरी कराई. बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में थाने आने से दूरी बनाए रखी. फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.