हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Paras Jain

पारस जैन बागपत से रिपोर्टर हैं. वह 14 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं और विभिन्न न्यूज चैनलों में सेवा के बाद अब TV9 भारतवर्ष के साथ काम कर रहे हैं. पारस जैन गंभीर और संवेदनशील मुद्दों की निष्पक्ष व प्रभावशाली कवरेज करते हैं. उनकी डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय भागीदारी रही है. उन्होंने लगातार ट्रेंडिंग खबरें अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को उपलब्ध कराई हैं, जिससे चैनल की ऑनलाइन उपस्थिति और व्यूअरशिप में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

Read More
Paras Jain

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में मंत्री असीम अरुण, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. असीम अरुण ने कहा कि अनुराग धनखड़ की मौत के कारणों पर जांच पूरी होने से पहले कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. उन्होंने धनखड़ को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया.

त्रिपुरा के डीजीपी IPS अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं. परिजन सुसाइड की खबरों को नकारते हुए कहते हैं कि इतनी बेदाग छवि और अनुशासित अधिकारी ऐसा कदम नहीं उठा सकते. नीरव मोदी केस की जांच करने वाले धनखड़ को सभी धैर्यवान और सरल स्वभाव का बताते हैं. उनके निधन से गहरा रहस्य बना हुआ है, और लोग सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं.

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का अगरतला में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया, जिसकी खबर उनके पैतृक गांव बागपत के बिहारीपुर पहुंचते ही शोक छा गया है. 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी धनखड़ ने सीबीआई, बीएसएफ और संयुक्त राष्ट्र मिशन जैसी कई महत्वपूर्ण एजेंसियों में सेवाएं दी थीं. उनकी अचानक मौत ने परिवार और गांव को स्तब्ध कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स द्वारा गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यूनुस को गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने पर यूनुस ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा किया. हालांकि पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

बागपत में व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड के बाद सर्वसमाज ने गुंडागर्दी के खिलाफ हुंकार भरी. श्रद्धांजलि सभा शक्ति प्रदर्शन में बदल गई, जहां अपराधियों को चुनौती दी गई. आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस लेने, हथियारों का अभ्यास करने और एकजुट रहने का आह्वान किया गया.

असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश हो गया. इस दुखद हादसे में बागपत के सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रशांत सिंह तोमर भी वीरगति को प्राप्त हुए. उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. देश सेवा में समर्पित प्रशांत 6 साल पहले ही वायुसेना में पायलट बने थे.

बागपत में टेंट व्यापारी हत्याकांड पर बीजेपी नेता विनीत शारदा ने कड़ा रुख अपनाया है. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. शारदा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी चेतावनी दी, जो 'सपा मानसिकता' से काम कर रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा.

बागपत में मंगलवार यानी 09 जून को हिस्ट्रीशीटर वरूण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल (55) और उनके बेटे विकास अग्रवाल (30) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया. भीड़ द्वारा पिटाई में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. अब अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.