GF से करनी थी शादी, पत्नी के विरोध पर हैवान बना पति; ले ली जान… ऐसे हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने गीता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पति ने अपनी प्रेमिका सुरभि के साथ मिलकर पत्नी गीता की हत्या की, क्योंकि गीता उनके प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही थी. पुलिस ने प्रेमिका सुरभि को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पति फरार है. यह वारदात पूरी सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी.
उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने गीता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. यह वारदात खुद गीता के पति ने अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक यह वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि पूरी साजिश के तहत और सोच समझकर अंजाम दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति की गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. आरोप है कि गीता के पति का सुरभि नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे. चूंकि गीता इनकी शादी में अवरोध पैदा कर रही थी, इसलिए दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक बरेली में थाना सुभाषनगर क्षेत्र के प्रगति नगर में पिछले दिनों एक फौजी भारत सिंह की पत्नी गीता यादव की 21 अप्रैल 2026 को उसके घर में ही हत्या हो गई थी. पुलिस मामले की जांच की. पता चला कि यह वारदात इस महिला के पति और उसकी गर्लफ्रेंड सुरभि ने मिलकर अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सुरभि यादव को अरेस्ट कर लिया. उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया. अब पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है. वह वारदात के बाद से ही फरार है.
खुलासे में लग गए 10 दिन
पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले दिन 22 अप्रैल को जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने घटना के संबंध में 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची. इसी दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा. इसमें वारदात के बाद भारत सिंह घर से निकलते हुए देखा गया. इससे पुलिस को शक हुआ और जांच आगे बढ़ी तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. जांच थोड़ी और आगे बढ़ी तो इस वारदात की पूरी कहानी निकलकर सामने आ गई. इसके बाद पुलिस भारत की गर्लफ्रेंड को सुरभि को अरेस्ट कर लिया है.
ये है वारदात की कहानी
पुलिस जांच में पता चला कि फौजी भारत सिंह का करीब 5 साल से सुरभि यादव के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की जान-पहचान फेसबुक से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए. भारत सिंह अपनी प्रेमिका को हर महीने खर्च के लिए पैसे भी देता था और दोनों शादी करना चाहते थे. फौजी भारत सिंह पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. जब उसकी पत्नी गीता यादव को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो घर में आए दिन झगड़ा होने लगा. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने गीता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.
छुट्टी पर आकर की वारदात
पुलिस के मुताबिक अप्रैल में भारत सिंह छुट्टी लेकर आया था, लेकिन अपने घर जाने के बजाय सुरभि के पास चला गया. वहीं दोनों ने बैठकर हत्या की पूरी योजना बनाई. फिर 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे भारत सिंह अपने घर पहुंचा और पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने फोन पर सुरभि को पूरी घटनाक्रम बताया और मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुरभि यादव को गन्ना मिल इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.
