‘कूद जाउंगी बलम जी…’ BF ने किया शादी से इनकार तो बुर्के में टॉवर पर चढ़ गई युवती, फिर जो हुआ
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक युवती ने बॉयफ्रेंड द्वारा शादी से इनकार करने पर बुर्का पहनकर मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी दी. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा. यह घटना दूसरी बार हुई है, जहां वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश की, वहीं जब बॉयफ्रेंड ने मना किया तो युवती बुर्के में टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गई. वह उपर से ही कूदने की धमकी देने लगी. कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी करेगी. देखते ही मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. सैकड़ों की तादात में लोग वहां जमा हो गए. सड़क पर जाम लग गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा है.
मामला बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी के पास स्थित मुड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर गांव का है. इस गांव में रहने वाली समुदाय विशेष की एक युवती युवती का अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था. इसके बाद युवती अचानक से मोबाइल टावर के पास आई और देखते ही देखते एकदम ऊपर तक चढ़ गई. वह टावर के ऊपर से ही कूदने की धमकी देने लगी. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और तमाशा देखने के लिए भीड़ जमा हो गई.
रुधौली-बांसी रोड पर लगा जाम
देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि रुधौली-बांसी रोड पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से युवती को नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि यह युवती चार दिन पहले भी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित पड़िया चौराहे पर लगे टावर पर चढ़ गई थी. उस समय भी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद इसे नीचे उतार था. फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया में चर्चा में है. लोग ना केवल चटखारे लेकर घटना को बता रहे हैं, बल्कि कई लोग इसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं.
काफी पुराना है प्रेम प्रसंग
स्थानीय लोगों के मुताबिक हनुमानगंज की रहने वाली नादिया खातून का मेहताब नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नादिया शादी की जिद कर रही थी, जबकि महताब ने इसके लिए मना कर दिया था. इस बात पर चार दिन पहले नादिया वाल्टरगंज क्षेत्र के एक टावर पर चढ़ गई थीं. उस समय घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे उतारा गया था, लेकिन बात नहीं बनी तो रविवार को वह एक बार फिर से टॉवर पर चढ़ गई.
