यहां तो गजब हो गया! व्यापारी नमाज पढ़ने मस्जिद में गया, बाहर खड़ी बाइक से लाखों रुपये लेकर भागा डॉगी
बिजनौर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक डॉगी मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से लाखों रुपये का थैला लेकर भाग गया. व्यापारी नमाज के लिए गए थे और जल्दबाजी में कैश बाइक में भूल गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें डॉगी को चालाकी से बैग ले जाते देखा जा सकता है.
बिजनौर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स की लापरवाही और एक बेजुबान की अप्रत्याशित हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इसके कारण एक झटके में उस शख्स के एक लाख रुपये गायब हो गए. यह है कि इस ‘चोरी’ को किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक काले रंग की फीमेल डॉग ने अंजाम दिया है.
यह घटना बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील के पास स्थित किले वाली मस्जिद के बाहर शनिवार दोपहर की है. एक व्यापारी नमाज के लिए गए थे और जल्दबाजी में कैश बाइक में भूल गए. इस बीच एक फीमेल डॉग ने मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से लाखों रुपये का थैला लेकर भाग गई. सीसीटीवी में डॉगी को चालाकी से बैग ले जाते देखा जा सकता है.
मुंह से नोटों वाला थैला लेकर चालाकी से फरार
जानकारी के अनुसार, चाहशीरी निवासी स्थानीय व्यापारी नवाब एक लाख से ज्यादा रुपये की नकदी लेकर घर लौट रहे थे. रास्ते में नमाज का समय होने के कारण वह किले वाली मस्जिद के पास रुके और अपनी बाइक बाहर खड़ी करके अंदर चले गए. जल्दबाजी और लापरवाही में व्यापारी नोटों से भरा थैला बाइक के साइड बैग (डिग्गी/थैले) से निकालना भूल गए.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक काले रंग की फीमेल डॉग घूमती हुई बाइक के पास पहुंचती है और बड़ी ही चालाकी से अपनी जीभ और मुंह के सहारे बाइक के बैग को टटोलती है. बैग में खाने-पीने की चीज होने के शक में उसने मुंह से नोटों वाला थैला पकड़ा, उसे बाहर खींचा और चालाकी से पलक झपकते ही मौके से फरार हो गई.
नमाज के बाद बाहर आए व्यापारी तो उड़ गए होश
जब व्यापारी नवाब नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आए और अपनी बाइक का बैग देखा, तो उनके होश उड़ गए. बैग से एक लाख रुपये गायब थे. शुरुआत में लगा कि किसी शातिर चोर ने हाथ साफ कर दिया है. पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई.
सीसीटीवी में सच देखकर खुद पीड़ित और पुलिस भी हैरान रह गई. फुटेज में साफ दिखा कि कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चार पैर वाली ‘चोर’ उनका पैसा ले उड़ी है. अब पुलिस और स्थानीय लोग डॉगी और पैसों की तलाश में जुटे हैं. इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे बिजनौर शहर में आग की तरह फैल गई है. फिलहाल, अबतक पैसों का सुराग नहीं लग पाया है.
