धर्म बदल लूंगी, कलमा भी पढ़ूंगी… बुर्का पहन प्रेमी के घर पहुंची युवती, फिर उठाया खौफनाक कदम
बिजनौर में एक हिंदू युवती ने अपने मुस्लिम प्रेमी द्वारा निकाह से इनकार करने पर ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की. युवती एक साल से प्रेम प्रसंग में थी और धर्म परिवर्तन कर बुर्का पहनकर निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन युवक ने बहाने बनाए. मायूस युवती ने उसके घर के बाहर ही जहर खा लिया.
बिजनौर के नूरपुर थाने के राजा का ताजपुर कस्बा एक अजीब प्रेम कहानी की वजह से चर्चा में है. अठारह साल की एक हिंदू लड़की का कस्बे के ही एक मुस्लिम युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग में थी. वह धर्म परिवर्तन कर बुर्का पहनकर निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन युवक ने बहाने बनाए. इससे मायूस युवती ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की.
प्रेमी से निकाह के चक्कर में युवती बुर्का पहन कर अपनी मां के साथ मुस्लिम प्रेमी के घर पहुंची थी. जहां उसने निकाह करने की जिद करने लगी. युवती ने कहा कि कलमा भी पढ लूंगी, धर्म परिवर्तन भी कर लूंगी वह मुझसे निकाह कर ले. युवक के निकाह करने से मना करने पर ने युवती ने उसके घर के बाहर ही जहर खा लिया, जिसकी हालत गंभीर है.
पिता ने बेटी और मां को घर से निकाल दिया था
युवती का कहना है दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने के कस्मे वादे खाते हुए सारी हदें तोड चुके है. उसकी मां भी बेटी की खुशी के लिए मुस्लिम युवक से शादी कराना चाहती है. लेकिन युवती का पिता इस गैरसांम्प्रदायिक रिश्ते को मानने को तैयार नहीं है. इसलिए छह महीने पहले उसने अपनी पत्नी और प्यार में अंधी अपनी बेटी को घर से बेदखल कर दिया था.
घर से निकाले जाने के बाद युवती और उसकी मां ताजपुर में ही किराये पर एक कमरा ले कर रहने लगे. युवक के प्रेम में बेसुध
युवती ने बुर्का भी खरीद लिया और वह अक्सर मुस्लिम प्रेमी युवक के घर जा कर निकाह के लिए मनाती और जल्द से जल्द निकाह करने के लिए मिन्नते करने लगी. लेकिन युवक उसे बहला फुसला कर निकाह करने की बात टालता रहा.
मां और बेटी बुर्का पहन कर पहुंची थी युवक के घर
वहीं, बीते शुक्रवार युवती और उसकी मां बुर्का पहन कर युवक के घर पहुंचे और मौलवी को बुला कर कलमा पढ़वाने और धर्मपरिवर्तन करने की बात रखी, जिस पर युवक ने योगी की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि सख्ती चल रही वह अगले साल तक रुक जाये. उसके बाद वह शादी कर लेगा. लेकिन युवती और उसकी मां शादी के लिए दबाव बनाने लगी.
इसपर युवक नाराजगी दिखाते हुए घर से बाहर चला गया, उसने अपना मोबाईल भी बंद कर लिया, जिससे दोनों मां बेटी मायूस हो कर अपने कमरे पर लौट आयी. शाम को युवती फिर प्रेमा के घर गई तो कमरे का ताला बंद मिला. इस पर उसने प्रेमी के घर के बाहर जहर खा लिया. युवती को इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है. पुलिस का कहना है युवती के परिवार वालो ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी.
