लात-घूंसे और भांजी लाठियां… CRPF जवान को कांवरियां ने बेरहमी से पिटा; चार नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

यह घटना मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की है. सीआरपीएफ जवान अपने ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रैन पकड़ने आया था. जहां उनका कांवरियों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. जिसके बाद कांवरियों ने लात घुसे से जवान को बेहरमी से पीट दिया. पुलिस ने सात लोगों पर एफआईआर की है.

CRPF जवान को कांवरियां ने बेरहमी से पिटा (स्क्रीनशॉट्स) Image Credit:

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कांवरियों ने एक सीआरपीएफ जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी. ड्यूटी पर जा रहे जवान पर कांवरियों ने लाठियों, मुक्कों और लात-घूंसों से हमला किया है. रेवले पुलिस फोर्स (RFP) ने इस मामले में सात कांवरियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार नाबालिग हैं. कावरियों की दबंगई का वीडियो वायरल है.

यह घटना मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर की है. सीआरपीएफ जवान मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र मेल की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस दौरान CRPF जवान गौतम की कांवड़ियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसपर कांवड़ियों ने जवान की पिटाई कर दी. आरपीएफ ने तीन वयस्क कांवरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि नाबालिगों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है.

बेटा बचाने आया फिर भी नहीं मानें

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कावरियों की दबंगई का वीडियो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. जिसमें कांवरियों ने सीआरपीएफ के जवान को लात घुसे स्टेशन के फर्श पर लेटा कर जमकर पिटाई कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया था. इस दौरान सीआरपीएफ का बेटा बचाने का प्रयास कर रहा था इसके बावजूद भी कावरियों ने नहीं माना और पिटाई करते रहे.

मामला जमानती होने के कारण सभी रिहा

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह तोमर ने बताया की आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है. घटना के बाद जवान ट्रेन पकड़कर रवाना हो गया. आयोपियों की पहचान सत्यम, अभिषेक साहू और अभय तिवारी के रूप में हुई है. जबकि इनके साथ चार नाबालिग भी शामिल थे. मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत मिल गई.

चमन सिंह तोमर ने कहा कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है. जबकि चार कावरियों के नाबालिग होने पर चाइल्डलाइन भेजा गया है. आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ एक्ट के तहत केस हुआ है. उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. वीडियो साक्ष्य के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Follow Us