प्रेम जाल में फंसाकर रेप, रुपये भी वसूले; अनिरुद्धाचार्य की कथा में पीड़िता ने बयां किया दर्द… हुआ एक्शन

देवरिया में एक नाबालिग लड़की लव जिहाद का शिकार हुई, जहां उसे प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया गया. फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले गए और धर्मांतरण का दबाव बनाया गया. पीड़िता ने अपनी आपबीती अनिरुद्धाचार्य की कथा में बताई. भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के संज्ञान लेने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अनिरुद्धाचार्य की कथा में पहुंची रेप पीड़िता

उत्तर प्रदेश के देवरिया में लव जिहाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया और फिर वीडियो बनाकर ना केवल उससे अच्छी खासी रकम वसूली, बल्कि धर्मांतरण के लिए दबाव भी बनाया. पीड़िता ने अपना दर्द वृंदावन में प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में बयां किया. वायरल वीडियो पर देवरिया से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया और उनकी ही पहल पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

मामला देवरिया में बरियारपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य की कथा का एक वीडियो पिछले महीने वायरल हुआ था. इसमें एक पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया था. हाई स्कूल में पढ़ने वाली इस नाबालिग लड़की ने एक मुस्लिम युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर अच्छी खासी रकम भी वसूली और उसके उपर धर्मांतरण के लिए दबाव भी बनाया.

विधायक ने लिया संज्ञान

अनिरुद्धाचार्य की कथा का यह वीडिओ सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ. इसकी जानकारी होने पर देवरिया से बीजेपी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया. उन्होंने इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बात की और फिर पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां से मिलकर उनसे तहरीर लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ निकाला

देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के मुताबिक उन्होंने अपने स्तर पर पीड़िता की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. ऐसे में उन्होंने एसपी देवरिया को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ निकाला है. वहीं उसकी मां की तहरीर पर बरियारपुर थाना पुलिस ने आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली निवासी चकमाधो उर्फ मठिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Follow Us