11वीं-12वीं के छात्रों को फ्री AI कोर्स, योगी सरकार की बड़ी पहल, इस तारीख से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन

यूपी सरकार अपने यहां 11 और 12वीं के विद्यार्थीयों को फ्री में एआई कोर्स करने का मौका देने जा रही है. यह कोर्स 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 60 दिनों तक चलेगा. इसके लिए छात्रों को सभी स्कूलों में 2 से 7 अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

एआई ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश यानी एआई का दौर आ चुका है. अब ये सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहा. AI हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन चुका है. स्मार्टफोन से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्ट तक में एआई का किया जा रहा. यह रोजाना की जिंदगी को आसान और स्मार्ट बोना रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में अधिकतर जॉब्स में एआई की दक्षता अनिवार्य बन जाएंगी. ऐसे में यूपी सरकार अपने यहां 11 और 12वीं के विद्यार्थीयों को फ्री में एआई कोर्स करने का मौका देने जा रही है.

60 दिन का एआई कोर्स, यहां होगा पंजीकरण

प्रदेश में AI कोर्स से संबंधित ये कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है. यह 60 दिन तक चलेगा. सरकार का कहना है कि यह कोर्स छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होगा. ऐसे में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीआईओएस को इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं. पंजीकरण की ये प्रक्रिया सभी स्कूलों में 2 से 7 अप्रैल के बीच की जाएंगी. यह पहल महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर की ओर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से की जा रही है.

छात्रों को दिया जाएगा 2 क्रेडिट प्वाइंट और सर्टिफिकेट

बताया जा रहा है कि इस ऑनलाइन कोर्स को पूरा करने पर छात्र को 2 क्रेडिट प्वाइंट और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इस कोर्स के संचालन के लिए संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार ने माध्यमिक स्कूलों के दो लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य रूप से पढ़ाने का भी निर्देश दिया था. 1200 0 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण चलाकर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को विभिन्न ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सरकार की तरफ से इसमें एआई पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है.

Follow Us