पहले पत्नी और बड़ी बेटी गला काटा, फिर छोटी पर किया जानलेवा हमला; बाप क्यों बना हैवान?

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने छोटी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही. पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश पुलिस Image Credit:

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की बेरहमी से हत्या की, फिर उसने छोटी बेटी का भी गला काटने का प्रयास किया. गनीमत रही कि छोटी बेटी भागकर जान बचाने में सफल हो गई. उसके शोर मचाने पर जुटे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. वहीं छोटी बेटी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डबल मर्डर का ये मामला गाज़ियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में लोकप्रिय विहार कॉलोनी का है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी तबस्सुम और एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात में उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि यह खूनी वरदात शुक्रवार देर रात की है. आरोपी राजा ने घरेलू विवाद के चलते इस क्रूर हत्याकांड को अंजाम दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसकी पत्नी और बड़ी बेटी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. छोटी बेटी का इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे घरेलू विवाद का एंगल सामने आया है. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

मोहल्ले में मचा कोहराम

इस वारदात की खबर से एक तरफ जहां मोहल्ले में कोहराम मच गया, वहीं पूरे कमिश्नरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई. एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक इस घटना के संबंध में 22 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 12:15 बजे सूचना मिली थी. इस सूना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी की पहचान राजा अंसारी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है और यहां अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम तथा अपनी दो बेटियों सना तबस्सुम व रूबी तबस्सुम के साथ रहता था.

Follow Us