गोंडा कोर्ट के जूनियर असिस्टेंट की ट्रक से कुचलकर मौत, दूसरे की स्थिति नाजूक, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

बाराबंकी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गोंडा-बहराइच हाईवे पर बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक पर सवार गोंडा कोर्ट के दो जूनियर असिस्टेंट भी चपेट में आ गए. इसमें एक को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. वही, दूसरे का इलाज चल रहा है.

गोंडा: सड़क हादसे में एक की मौत( प्रतीकात्मक तस्वीर)

बाराबंकी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. आज यानी 27 अक्टूबर की सुबह गोंडा कोर्ट में कार्यरत दो जूनियर असिस्टेंट ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हो गए. गोंडा-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

गोंडा-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र दुबे (30) पुत्र बैकुंठ नाथ रोजाना की तरह ट्रेन से गोंडा ड्यूटी पर जा रहे थे. वह बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर उतरकर अपने साथी आकाश मौर्या के साथ बाइक से कोर्ट के लिए रवाना हुए. जैसे ही दोनों कोतवाली रामनगर क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच हाईवे पर पहुंचे, उसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी खतरनाक थी की बाइक के परखच्चे उड़ दएय

एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया. जबकि आकाश का इलाज किया जा रहा है. उनकी स्थिति अभी भी नाजूक बनी हुई है.

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. हादसे के संबंध में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सड़क हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक वीरेंद्र दुबे की मौत की सूचना पर न्यायालय परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई.

Follow Us