शादी वाले दिन ही दुल्हन का एक्सीडेंट, दूल्हे ने ICU में भरी मांग

गोरखपुर के बांसगांव में एक युवती का उसके शादी वाले दिन एक्सीडेंट हो गया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के चलते वह शादी के लिए घर नहीं जा सकी. ऐसे में उसके दू्ल्हे सनी अस्पताल पहुंचकर उसकी मांग भरी

ICU में दूल्हे ने भरी दुल्हन की मांग

गोरखपुर के बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार की महुआ निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुई थी. दोनों परिवार की रजामंदी पर शादी का डेट 13 मई 2026 को तय किया गया था. दोनों परिवारों में शादी को लेकर तैयारी जोरों शोर से चल रही थी. शादी के ही दिन पूजा का LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर डेट भी पड़ गई.

शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया हादसा

13 मई को जब पूजा खलीलाबाद स्थित कॉलेज से परीक्षा देकर लौटर रही थी तो दोपहर करीब दो बजे उसे चलती बाइक पर चक्कर आ गया. वह मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गई. सड़क पर गिरने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में पूजा को गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन अस्पताल ले जाया गया.

चिकित्सकों ने पूजा का चेकअप करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर दिया. रात में पूजा की शादी थी. ऐसे में परिजन चाहते थे कि पूजा जल्द ठीक हो जाए और रात तक घर पहुंच जाए. ऐसे में डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन चोट सिर पर लगी है, इसलिए उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती.

दोनों परिवार ने निर्धारित तारीख को ही शादी करने का फैसला किया

इसके बाद पूजा के घरवालों ने दूल्हे के परिवार से बात की. दोनों परिवारों ने मिलकर तय किया शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में होगी. सारी रस्में घर में होगी, सिर्फ सिंदूरदान की रस्म अस्पताल में होगी. इसके लिए परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन से इजाजत भी ले ली. शाम को दूल्हा सन्नी यादव बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार पहुंचे. यहां द्वार पूजा और अन्य रस्में पूरी की गई.

दूल्हे ने अस्पताल पहुंचकर दुल्हन की भरी मांग

फिर रात करीब 1:00 बजे दूल्हा सन्नी अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा. साथ में पंडित जी भी थे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती पूजा की मांग में सिंदूर भरा. इसके बाद दूल्हा गांव लौट गया. वहां शादी की बाकी रस्में पुरी की गई. बता दें दूल्हा सन्नी यादव BA की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा है.

Follow Us