हार्ट अटैक या हिट एंड रन? कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 6 को रौंदा, बाउंसरों ने घायलों के परिजनों को धमकाया

कानपुर के ग्वालटोली में एक लैंबॉर्गिनी लग्जरी कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी. कार स्वरूप नगर निवासी और तंबाकू कारोबारी के के मिश्रा के नाम पर बताया जा रहा है. इसे उनका बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था. लोगों का कहना है कि कार चालक को हार्ट अटैक आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ है. वहीं, पीड़ितों ने तंबाकू कारोबारी के बाउंसरों पर हादसे के बाद धमकाने का आरोप लगाया है.

कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर Image Credit:

कानपुर में एक लग्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार चालक को अचानक अटैक आने के चलते ये हादसा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया गया है.

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेव 3 के पास एक दिल्ली नंबर की काली रंग की लैंबॉर्गिनी लग्जरी कार ने 08 फरवरी की दोपहर को कई लोगों को टक्कर मार दी. कार स्वरूप नगर निवासी और तंबाकू कारोबारी के के मिश्रा के नाम पर है. इसे उनका बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था. लोगों का कहना है कि कार चालक को हार्ट अटैक आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ है.

पीड़ितों ने कार के मालिक और चालक के खिलाफ दी तहरीर

पीड़ितों ने कार मालिक और चालक के खिलाफ ग्वालटोली थाने में तहरीर दे दी है. पीड़ित सोनू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी की मांग है कि घायलों का उपचार कराया जाए. साथ ही चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. उनका आरोप है कि मौके पर आए कारोबारी के बाउंसरों ने घायलों के परिजनों से अभद्रता भी की

घायलों के परिजनों ने जमकर किया हंगामा

घायल के परिजन सोनू त्रिपाठी ने बताया कि वह रेव-3 चौराहे के आगे पावर हाउस के पास खड़े होकर एक फल वाले से फल ले रहे थे. अचानक से उन्हें चीख-पुकार सुनाई दी. जब तक वह कुछ समझ पाते और संभलते तब तक कार ने उन्हें और उनके साथी को टक्कर मार दी.

घटना में घायल तौफीक ने शख्स ने बताया कि वह ग्वालटोली आई पी रोड चौराहे पर अपने दोस्त के इंतजार में खड़े थे, तभी काले कलर की दिल्ली नंबर की लैंबॉर्गिनी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. उनके पैर में बुरी तरीके से चोट लग गई है. खड़ा होने में दिक्कत हो रही है. घटना के बाद पुलिस के सामने घायलों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.