लखनऊ अग्निकांड: अब तक 15 मौतें, कई झुलसे, बचाव जारी, मौके पर डिप्टी CM

लखनऊ के अलीगंज में भीषण आग से कोचिंग सेंटर में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र थे. दुकान से शुरू हुई आग तेजी से फैली, जिससे कई छात्र इमारत में फंस गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई. बचाव कार्य जारी है, और मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की चली गई जान

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.

आग इमारत की पहली मंजिल पर स्थित हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी. भूतल पर एक पेट शॉप संचालित थी, जहां मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग तेजी से फैलने के बाद पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राओं को जान बचाने के लिए छत से छलांग लगानी पड़ी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, DGP मौके पर मौजूद

मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीजीपी, डीजी फायर, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. राहत टीमों ने इमारत की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कमरे की तलाशी ली. बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है.

डिप्टी सीएम ने बताया कि नीचे पेट शॉप है, जिसमें 2 बजकर 15 मिनट पर आग लगी. इसके बाद आग तेजी से पेट शॉप से पहले फ्लोर पर लाइब्रेरी में पहुंची. जिसमें से कुछ ने कूद कर जान बचाई, जबकि बाकी बच्चे अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिए. तीसरे फ्लोर पर एनिमेशन सेंटर और गेमिंग जोन है. फायर ब्रिगेड वाले एक-एक कमरे की जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री आगरा दौरा रद्द कर वापस लौट रहें

अधिकारियों के अनुसार, अफरा-तफरी में इमारत के छज्जे और छत से कूदने पर कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. आग लगने के बाद चार घायलों को तत्काल KGMU ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया. अभी तक अंदर से 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. वहीं, एक व्यक्ति को लाल रंग के गीले कंबल में लपेटकर स्टेचर पर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया है.

अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त किया है. साथ ही अपना आगरा दौरा रद्द कर वापस लौट रहे हैं. उन्होंने अलीगढ़ के सभा में कहा, ‘अभी मुझे तुरंत जानकारी मिली है लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है वहां पर एक अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे आए हैं और उसके कारण वहां पर जाना पड़ रहा है. पीड़िच परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

Follow Us