‘जो दीदी ने फेस कर रही हैं, वो हमारे साथ भी हो चुका है’… बंगाल चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश

बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो दीदी यानी ममता बनर्जी फेस कर रही हैं. बंगाल की जानता ने फेस किया है. वह हम 2022 में फेस कर चुके हैं. कन्नौज में केंद्रीय बल ने काउंटिंग सेंटर में घुस कर समाजवादी पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को बाहर निकाल दिया था.छिबड़मऊ, मरियाऊं, शाहगंज जौनपुर में चुनाव से पहले वोट काटे गए, जितने हमारे वोट काटे उतने से ही बीजेपी वाले चुनाव जीते थे.

अखिलेश यादव (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी के उपचुनावों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. उन्होंने इसे चुनावी डकैती तक करार दिया.

अखिलेश यादव ने एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि उपचुनाव के दौरान माताएं और बहनें रिवॉल्वर के निशाने पर खड़ी दिखाई दे रही थीं. उनके मुताबिक, एक अधिकारी बंदूक तानकर महिलाओं को मतदान से रोक रहा था, लेकिन वे झुकीं नहीं. अखिलेश ने इसे भाजपा का “10 नंबरी मॉडल” बताते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र पर दबाव बनाया जा रहा है.

कुंदरकी और रामपुर उपचुनाव पर सवाल

सपा प्रमुख ने कुंदरकी विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां “मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया” सक्रिय हैं. उनका दावा है कि वहां 2024 के उपचुनाव में बीजेपी को 77% वोट मिलना असामान्य है. रामपुर सीट का हवाला देकर आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2012 में सपा को 55% वोट, 2017 में 47% वोट और 2022 में 60% वोट मिले. लेकिन इसके बावजूद 2024 के उपचुनाव में बीजेपी की जीत को उन्होंने संदिग्ध बताते हुए इसे “वोट की डकैती” कहा.

मिल्कीपुर अयोध्या का भी उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि 2022 और 2024 में सपा को 48% और 49% वोट मिले. लेकिन 2025 के उपचुनाव में यह घटकर 34% रह गया. वहीं, बीजेपी को 60% वोट मिले और उसने सीट जीत ली. अखिलेश ने आरोप लगाया कि 2022 के चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाए गए, जिससे चुनाव प्रभावित हुआ.

चुनाव आयोग पर भी निशाना

सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने 18,000 शपथ पत्र आयोग को सौंपे, लेकिन “एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई.अखिलेश यादव के इन आरोपों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर बहस तेज हो गई है.

ममता के साथ जो हुआ हमारे साथ भी हो चुका है-अखिलेश

अखिलेश ने कहा जो दीदी यानी ममता बनर्जी फेस कर रही हैं. बंगाल की जानता ने फेस किया है. वह हम 2022 में फेस कर चुके हैं. कन्नौज में केंद्रीय बल ने काउंटिंग सेंटर में घुस कर समाजवादी पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को बाहर निकाल दिया था.
छिबड़मऊ, मरियाऊं, शाहगंज जौनपुर में चुनाव से पहले वोट काटे गए, जितने हमारे वोट काटे उतने से ही वो चुनाव जीते थे.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी के 10 सालों में ED द्वारा राजनेताओं पर 193 केस रजिस्टर किए. केवल 2 में दोष सिद्ध हुआ है. वहीं, कन्विक्शन रेट सिर्फ 1.03 प्रतिशत रहा है. वहीं, I-PAC से जुड़े सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले कुछ करार था लेकिन अब खत्म हो गया. हमारे पास इतने फंड नहीं

काउंटिंग लाइव क्यों नहीं दिखाई जा सकती-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जब कोर्ट की प्रोसीडिंग लाइव हो सकती है तो काउंटिंग की क्यों नहीं. हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट तुरंत संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की CCTV पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए. ताकि बीजेपी के द्वारा की गई गड़बड़ियां देश के सामने लाई जा सके.

Follow Us