‘अखिलेश से अलग होंगे सपा के 25 सांसद’, पहले राजभर और अब केशव मौर्या ने कर दी ये भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की भविष्यवाणी ने सियासी हलचल मचा दी है. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि अखिलेश यादव की पार्टी के 25-26 सांसद जल्द ही अलग हो जाएंगे. मौर्य ने कहा कि भाजपा का इसमें कोई रोल नहीं है, बल्कि अखिलेश खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं. इस दावे से यूपी की राजनीति में उबाल आ गया है.

केशव मौर्या और अखिलेश यादव Image Credit:

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बहुत जल्द सपा में बड़ी टूट होने वाली है. सपा के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने को तैयार हैं. इसी के साथ केशव प्रसाद मौर्या ने सफाई भी दी. कहा कि हम उनकी पार्टी नहीं तोड़ रहे, बल्कि पार्टी में टूट के लिए वो (अखिलेश यादव) खुद जिम्मेदार हैं.

बता दें कि आज सुबह ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ ओमप्रकाश राजभर ने इसी तरह का दावा किया था. उनके इस दावे से प्रदेश की राजनीति में बंवडर खड़ा हो गया था. ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना में टूट हुई. फिर ममता बनर्जी की टीएमसी और अब अखिलेश यादव की सपा में फूट पड़ने वाली है. ओमप्रकाश राजभर के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार भी किया, लेकिन अब डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बयान पर राजनीतिक बवाल मच गया है.

डिप्टी सीएम ने बता दी संख्या

बुधवार को कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा से टूट कर अलग होने वाले सांसदों की संख्या तक बता दी. कहा कि सपा के ने कहा कि सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं. इस टूट में भाजपा का कोई रोल नहीं है. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी ने बंगाल में टीएमसी को ध्वस्त किया है, वही हाल आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का होने वाला है. उन्होंने कहा कि सपा चाहें जितना सम्मलेन कर ले, परीक्षा से पहले ही परिणाम घोषित हो चुका है.

सैफई जाएगी सपा

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि सपा सैफई जाने वाली है. भाजपा लखनऊ में है और लखनऊ में ही रहेगी. उन्होंने एक बार फिर सफाई देते हुए कहा कि जो भी पार्टियां टूट रहीं हैं, उनमें बीजेपी का कोई रोल नहीं. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की बयार चल रही है. अब अपना प्रदेश बीमारू नहीं, बल्कि विकसित प्रदेश हो चुका है.

Follow Us