‘ये पदयात्रा विपक्ष में रहने का अभ्यास है’, BJP की जनाक्रोश रैली पर अखिलेश का तंज

अखिलेश यादव ने बीजेपी के जनाक्रोश मार्च पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा विपक्ष में रहने का अभ्यास है. इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि इतिहास में पहली बार एक समाज, एक सरकार को हराने जा रहा है.

अखिलेश यादव Image Credit:

लखनऊ में बीजेपी के जन आक्रोश मार्च पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ‘सुना है कि पदयात्रा हो रही है. लखनऊ में इतनी भीषण गर्मी है और किसी ने काला चश्मा भी नहीं लगाया. पदयात्रा को एक प्रैक्टिस है. विपक्ष में रहने पर बीजेपी वालों को ऐसे ही पदयात्रा करनी पड़ेगी. कोई पार्टी अपने ही बनाए कानून के लिए इतना संघर्ष कर रही है जितना पहले किसी ने नहीं किया.

अखिलेश ने कहा-पहली बार एक समाज, सरकार को हराने जा रहा है

अखिलेश यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार एक समाज, एक सरकार को हराने जा रहा है. हाल में जो ऐतिहासिक लोकतंत्र की जीत हुई है, उसके लिये जानता का धन्यवाद और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को धन्यवाद. हम सब महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, कोई रोकना चाहता है तो वो बीजेपी है. ये बीजेपी के बदनीयती की हार हुई है.

बिना जनगणना के आरक्षण कैसे मिलेगा-अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा कि बिना जनगणना के आरक्षण कैसे मिलेगा. ऐसे में जब तक गिनती नहीं हो जाती तब आरक्षण मिलना मुश्किल है. दुख की बात है कि बीजेपी सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी उनका प्रचार कर रहे हैं. इनका प्रॉपेगंडा चला रहे हैं. भाजपा सिर्फ बार-बार झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.

पहले ही पास हो चुका है विधेयक, बीजेपी गुमराह कर रही है

अखिलेश यादव ने लखनऊ में भाजपा द्वारा निकाले गए महिला आरक्षण मार्च को एक बड़ा ‘प्रोपोगेंडा’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नकारात्मक राजनीति कर रही है और जो कानून पहले ही पास हो चुका है, उसे लेकर गुमराह कर रहे है. महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पास हो चुका है. अब बीजेपी के लोग झूठ बोल रहे हैं कि बिल पास नहीं हुआ है.

जनाक्रोश मार्च से पहले भी आई थी अखिलेश की प्रतिक्रिया

बीजेपी की जनाक्रोश मार्च से पहले भी अखिलेश यादव ने यादव ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था. उन्होंने X पर लिखा था कि ‘एक बार फिर से दूर-दूर से लोगों को जुटाया जाएगा.. “एक नहीं बार-बार झूठ बोलो” पाठ पढ़ाया जाएगा.. झूठ के महा दरवाज़े से झूठ का झंडा उठाया जाएगा, अपनी करतूतों की काली सड़कों पर चलाया जाएगा..’

Follow Us