मथुरा में परिवार को बंधक बनाकर डकैती को दिया था अंजाम, अब पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया

मथुरा में एक डकैती की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 17 टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी थी.

मथुरा में पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया

23 अप्रैल की रात नकाबपोश बदमाशों ने मथुरा के टैंटीगांव निवासी व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर में घुसकर बदमाश परिवार को बंधक बना लिया था.बदमाशों ने करीब दो घंटे तक घर में रहे. इस दौरान 3.22 लाख रुपये नकद सहित लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण लूट ले गए थे. जाते समय बदमाश घर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे.

पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 17 टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी थी.

बदमाशों ने खैर में भी डकैती का किया था प्रयास

जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पीछा करते हुए अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे तक पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली कि इन बदमाशों ने 25 अप्रैल की रात खैर में भी एक व्यापारी के घर डकैती का प्रयास किया था, हालांकि वहां वे सफल नहीं हो सके.

अन्य बदमाशों की तलाश जारी है

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली थी. गुरुवार सुबह करीब सात बजे टैंटीगांव क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में गोली लगने से पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर घायल हो गए. दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि मामले में अन्य बदमाशों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Follow Us