TMC की हार के बाद INDIA गठबंधन की नई रणनीति क्या होगी? जानें अखिलेश-ममता की मुलाकात के मायने
भाजपा से निपटने के लिए अखिलेश यादव पहले ही ममता बनर्जी से फोन पर बात कर चुके हैं. ममता बनर्जी ने चुनाव हारने के बाद अपनी पहली पत्रकार वार्ता में खुद इसका जिक्र भी किया था. अब अखिलेश ममता से मिलने कोलकाता जा रहे हैं. इस दौरान दोनों के बीच इंडिया गठबंधन की नई रणनीति पर चर्चा हो सकती है.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जा रहे हैं. दोनों नेता विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस टीएमसी की करारी हार के बाद पहली बार आमने-सामने बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ममता बनर्जी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं, जिसमें INDIA गठबंधन की भविष्य की रणनीति और आगामी चुनावों को लेकर अहम फैसले का चर्चा हो होंगी.
अखिलेश-ममता की कॉल पर हो चुकी है बात
भाजपा से निपटने के लिए अखिलेश यादव पहले ही ममता बनर्जी से फोन पर बात कर चुके हैं. ममता बनर्जी ने चुनाव हारने के बाद अपनी पहली पत्रकार वार्ता में खुद इसका जिक्र किया था कि अखिलेश यादव ने उन्हें फोन किया और सहयोग का आश्वासन दिया.
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटों की शर्मनाक लूट का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि भाजपा ने पुलिस और प्रशासन का खुलकर अवैध इस्तेमाल किया. उत्तर प्रदेश में पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की काट भाजपा के पास नहीं है. पीडीए का वोट सबसे मजबूत है, इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है.
मंगलवार को प्रदेश सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को “लोकतंत्र और संविधान बचाने की बड़ी लड़ाई बताया. उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए पहले जातीय जनगणना कराए जाने और फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई. पार्टी आधारित आरक्षण की बजाय सामाजिक न्याय की दिशा में यह कदम जरूरी बताया.
इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर दिया जा सकता है जोर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों की मतदान के बाद 4 मई को मतगणना हुई. सत्ता में 15 साल बिताने वाली तृणमूल कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी की सीटें 215 से घटकर मात्र 80 रह गईं, जबकि भाजपा ने 77 से बढ़कर 207 सीटें हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया.ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया. अखिलेश यादव की इस यात्रा को गठबंधन को नई दिशा देने और भविष्य की लड़ाई के लिए रणनीति तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है.
अखिलेश ने भाजपा पर 10 नम्बरी मॉडल चलाने का आरोप लगाया
इससे पहले बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने भाजपा पर 10 नम्बरी मॉडल चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने चंडीगढ़ और कुंदरकी समेत विभिन्न जगहों पर कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन आखिरी समय तक मजबूती से खड़ा रहा और अच्छे नतीजे हासिल किए, लेकिन अल्पमत सरकार बनने के बाद विपक्ष के साथ बेईमानी की गई.कोलकाता से मिली इस मुलाकात का नतीजा न केवल बंगाल की सियासत बल्कि पूरे INDIA गठबंधन की भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.
