इस साल मई में नहीं सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने बताया कारण; जानें पूरे महीने का मौसम अपडेट

इस साल मई में भीषण गर्मी नहीं सताएगी, बल्कि रुक-रुककर बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-पानी की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी, हालांकि 6 मई के बाद फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं.

यूपी का मौसम (सांकेतिक तस्वीर)

वैसे तो हर साल मई में गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन इस साल में मई में गर्मी नहीं सताएगी. बल्कि इस साल मई में गर्मी तो पड़ेगी, लेकिन रूक-रूककर बारिश भी होती रहेगी. इसकी वजह से ठंडी हवाएं भी चलेंगी. इससे में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज शनिवार को तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद लगातार कई बदलाव आएंगे. उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा इनपुट के मुताबिक 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. इसकी वजह से एक बार फिर प्रदेश में आंधी-पानी का मौसम बन सकता है. इससे तापमान में भी कमी आएगी. हालांकि उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं. इसकी वजह से दिन में तो गर्मी रहेगी, रात में भी गर्मी परेशान कर सकती है.

4 मई को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक लगातार गर्मी बढ़ेगी. कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा. लेकिन 4 मई को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी पर ब्रेक लगेगा. अनुमान है कि चार मई की शाम से ही उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी. अलग अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है. फिर पांच मई को भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्‍यम बारिश हो सकती है. इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

6 मई से फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से मिलने वाली राहत अस्थाई है. यह राहत दो दिन रहेगी. इसके बाद फिर 6 मई से तापमान में बढोत्तरी शुरू होगी. ऐसे में संभव है कि छह मई के बाद एक सप्ताह तक तेज गर्मी पड़ सकती है. इस दौरान तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री के आसपास जा सकता है. वहीं पछुआ हवाएं भी चलेगी. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में लू भी चलने के आसार है. माना जा रहा है कि 12 मई के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा.

Follow Us