प्रेमी को नौकरी से हटाना चाहता था पति, इसलिए बिस्तर पर छोड़ा सांप… मेरठ हत्याकांड में नए खुलासे

मेरठ में दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने स्कूल संचालक अतुल की सांप से कटवाकर हत्या कर दी. अतुल को दोनों के प्रेम संबंध का पता चल गया था. उसने तुषार को स्कूल से निकालने की धमकी दी. इसी कारण दामिनी और तुषार ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

दामिनी के प्रेमी को स्कूल से निकालना चाहता था पति अतुल

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में चर्चित सांप से हत्या मामले में जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि स्कूल संचालक अतुल को अपनी पत्नी दामिनी और ड्राइवर तुषार के बीच प्रेम संबंधों का शक हो गया था. इसी वजह से वह तुषार को स्कूल के नौकरी से निकालना चाहता था. यही बात दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को नागवार गुजरी.

जानकारी के मुताबिक, दामिनी स्कूल की प्रिंसिपल थी, जबकि तुषार उसी स्कूल में ड्राइवर के रूप में काम करता था. अतुल ने कई बार तुषार को नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी थी. यही मुख्य वजह थी जिसके बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. प्रेम में रोड़ा बने पति को हटाने के लिए दामिनी और तुषार नए-नए तरीके तलाशने लगे.

पहले एक्सीडेंट का प्लान, फिर सूझा सांप से मौत

दोनों गूगल के माध्यम से हत्या के तरीके से यह फैसला कर रहे थे कि कैसे अतुल को रास्ते से हटाया जाए. अतुल की हत्या सड़क हादसे में दिखाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद तुषार को उसी के पास के गांव गांव में हत्या की जानकारी हुई थी जहां पर बीवी ने सांप से कटवा कर पति को मौत के घाट उतार दिया था.

तुषार ने दामिनी को हत्या करने का ये ही आइडिया दिया कि सांप लेते हैं और उससे अतुल को कटवा कर मरवा देते हैं. उन्हें लगा कि अगर सांप के काटने से मौत होगी तो किसी को उन पर शक नहीं होगा. इसके लिए उसने दामिनी को पूरी प्लानिंग बताई. अतुल के सोने से पहले उसके दूध में नींद की गोलियां डाल दी. ताकी वह गहरी नींद में सो जाए.

अतुल के नाम पर 20 लाख का जीवन बीमा भी था

वारदात वाली रात दामिनी ने अतुल के दूध में नींद की गोलियां मिला दीं. जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसने बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया. इसके बाद कथित तौर पर अतुल के बिस्तर बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया, जिससे उसको सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों ने इसे एक हादसा साबित करने की कोशिश की.

इस पूरी वारदात के पीछे अवैध संबंध के अलावा अतुल के नाम पर लिया गया 20 लाख का जीवन बीमा भी एक वजह सामने आई है, जिसे हत्या के बाद हासिल करने की योजना थी. पुलिस ने पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों (सोनू और उदय) को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Follow Us