पहले बबिता, फिर मुस्कान; अब पति को मारकर दामिनी भी पहुंची मेरठ जेल… एक साथ रहेंगी तीनों हत्यारन बीवियां

मेरठ जेल अब उन तीन हत्यारन बीवियों का ठिकाना बन गई है जिन्होंने अपने पतियों की नृशंस हत्या की थी. बबीता, मुस्कान और हाल ही में दामिनी, जो सांप से कटवाकर पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई है, अब एक साथ रहेंगी. मुस्कान का 'नीला ड्रम' केस और दामिनी का सांप से पति को मरवाना देशभर में कुख्यात है. इन तीनों की कहानी बताती है कि प्रेम प्रसंगों ने कैसे रिश्तों का खून किया.

बबिता, मुस्कान और दामिनी Image Credit:

उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल बहुचर्चित हत्यारन बीवियों का ठिकाना बनता जा रहा है. 16 महीने पहले मेरठ के बहसूमा में पति की हत्या करने वाली बबिता के बाद नीले ड्रम वाली मुस्कान तो इस जेल में हैं ही, अब अपने पति की सांप से कटवाकर हत्या करने वाली दामिनी भी पहुंच गई हैं. यह तीनों हत्यारन बीवियां मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में एक साथ रहेंगी. आइए, इन तीनों हत्यारन बीवियों की पूरी कहानी बताते हैं.

दामिनी किस्सा तो बिलकुल ताजा-ताजा है. इसने प्रेम प्रसंग में बाधा बने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसके बिस्तर में करैत सांप छोड़ दिया था, जिसके काटने से उसके पति अतुल पवार की मौत हो गई थी. इस वारदात को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए दामिनी ने काफी रिसर्च किया था और फिर अपने प्रेमी के जरिए एक सपेरे से करैत सांप खरीदा. दो दिनों तक इस सांप को भूखे रखने के बाद इसने अपने पति के बिस्तर में छोड़ दिया. बाद में मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेजा है.

पूरे देश में कुख्यात है नीला ड्रम

मेरठ का बहुचर्चित नीला ड्रम तो देश में कुख्यात है. इस वारदात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पति से छुटकारा पाने के लिए मुस्कान ने पहले पति की हत्या की और फिर शव के कई टुकड़े करने के बाद इन सभी टुकड़ों को सीमेंट के साथ नीले ड्रम में डालकर जमा दिया था. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह प्रेमी के साथ शिमला मसूरी घूमने निकल गई थी. हालांकि वापस लौटते ही पुलिस ने उसे अरेस्ट किया. तब से वह मेरठ की जेल में बंद है. इसी जेल में उसने एक बच्चा भी पैदा किया है.

बबिता ने भी पति को सांप से कटवाया था

तीसरी घटना भी लगभग 16 महीने पहले मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की है. यहां की रहने वाली महिला बबिता ने अपने पति की सांप से कटवा कर हत्या कर दी थी. मामले का खुलासा होने के बाद उसे भी पुलिस ने अरेस्ट किया और तब से वह भी इसी मेरठ की जेल में बंद है. अब दामिनी के भी मेरठ जेल पहुंचने के बाद प्रेमी को पाने के लिए अपने अपने पतियों की हत्या करने वाली इन तीनों हत्यारन बीवियों को एक साथ रखा गया है.

Follow Us