10 हजार की रिश्वत के चलते मंत्रीजी की भतीजी से टूट गया दरोगा का रिश्ता, 5 मई को होनी थी शादी

मेरठ में दो दिन पहले रिश्वत लेते दारोगा छत्रपाल सिंह गिरफ्तार हुआ था. छत्रपाल सिंह की शादी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और मेरठ प्रभारी डॉ धर्मपाल सिंह की भतीजी से 5 मई को होनी तय थी. रिश्वतखोरी में पकड़े जाने के बाद मंत्री के परिवार की तरफ से आरोपी दरोगा से रिश्ता अब तोड़ दिया गया है.

रिश्वतखोरी के चलते मंत्री के भतीजी से टूटी दरोगा की शादी Image Credit:

मेरठ के पल्लवपुरम थाना में तैनात दरोगा छत्रपाल ने एक मामले में नाम निकालने के लिए 10,000 की रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत एंटी करप्शन को दी गई. एंटी करप्शन की टीम ने दारोगा छत्रपाल को मौके से पकड़ लिया. दरोगा के गिरफ्तार होने के बाद शादी भी कैंसिल हो गई, दरोगा की शादी मेरठ के प्रभारी मंत्री एवं दुग्ध विभाग,राजनीतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से 5 मई को तय थी जो अब कैंसिल हो गई.

मंत्री के परिवार ने दरोगा से रिश्ता तोड़ा

दरअसल में मेरठ में दो दिन पहले रिश्वत लेते दारोगा छत्रपाल सिंह गिरफ्तार हुआ था. छत्रपाल सिंह की शादी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और मेरठ प्रभारी डॉ धर्मपाल सिंह की भतीजी से 5 मई को होनी तय थी. रिश्वतखोरी में पकड़े जाने के बाद मंत्री के परिवार की तरफ से आरोपी दरोगा से रिश्ता अब तोड़ दिया गया है.

5 मई को मंत्री की भतीजी से तय थी दरोगा की शादी

दारोगा छत्रपाल ने एनडीपीएस के केस से सीमा का नाम निकालने के लिए 1 लाख रूपये की रिश्वत ली थी. लेकिन नाम नही हटा. दोबारा 50 हजार रूपये मांगे, सौदा तय हुआ 10 हजार में. अब रंगेहाथ पकड़े जाने पर छत्रपाल अब जेल की सलाखों के पीछे है.बता दें 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल की शादी 5 मई को तय थी . लेकिन दरोगा के रिश्वत के लालच के चलते मेंहदी नहीं हथकड़ी लग गई.

दरोगा ने खुद ही अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी

फिलहाल, ये मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि महज 10 हजार रुपये के चक्कर में दरोगा ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. इतना अच्छा रिश्ता टूट गया. फिलहाल, दरोगा गिरफ्तार हो चुका है. कहा जा रहा है कि शादी टूटने से वह बहुत मायूस है. वह अपनी गलती पर पछतावा जता रहा है.

Follow Us