महिला अभिभावक को एक मिनट में 10 बार शटअप बोलने वाली प्रिसिंपल नप गईं, स्कूल पर भी लगेगा ताला

हरदोई में तीन दिन पहले सनबीम इंग्लिश मीडियम विद्यालय की महिला प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने महिला अभिभावक नीलम वर्मा को इसलिए फटकार लगा दी थी, क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों की किताब और कॉपी बाहर से खरीदी थी. 1 मिनट के वीडियो में प्रिंसिपल के द्वारा महिला अभिभावक को 10 बार शटअप बोला गया था. अब प्रिंसिपल पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की कवायद शुरू हो गई है.

महिला अभिभावक की बेइज्जती करने वाली महिला टीचर

हरदोई से पिछले 3 दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला प्रिंसिपल एक महिला अभिभावक की केवल इस वजह से बेइज्जती कर रही है क्योंकि उन्होंने बुक्स और कॉपीज बाहर खरीदी. इस वायरल वीडियो ने हरदोई से लेकर राजधानी लखनऊ तक एक नई लकीर खींचने का काम किया है. दो बच्चों की मां नीलम के आंसुओं ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही महिला प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग बढ़ने लगी. राजधानी लखनऊ से बेसिक शिक्षा अधिकारी के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आने लगे. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों पक्षों से बात करते हुए विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया. पूरे मामले में दर्जनों बार माफी मांगने के बाद भी महिला प्रिंसिपल और विद्यालय पर कार्रवाई किया गया. प्रशासन ने पीड़ित महिला अभिभाव की शिकायत पर प्रिंसिपल पर मामला दर्ज कर लिया है. प्रशासन की तरफ से स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी कवायद शुरू हो गई है.

क्या था मामला

हरदोई में तीन दिन पहले सनबीम इंग्लिश मीडियम विद्यालय की महिला प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने महिला अभिभावक नीलम वर्मा को इसलिए फटकार लगा दी थी, क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों की किताब और कॉपी बाहर से खरीदी थी. 1 मिनट के वीडियो में प्रिंसिपल के द्वारा महिला अभिभावक को 10 बार सटअप बोला गया था.

ममता मिश्रा के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

पीड़ित अभिभावक नीलम वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की शांत रहते हुए शिकायत की थी.इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा बनाई गई जांच टीम की रिपोर्ट में विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल दोषी पाए गए हैं. विद्यालय की प्रिंसिपल ममता मिश्रा के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

महिला अभिभावक ने अपनी शिकायत में क्या कहा?

नीलम वर्मा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी अलीशा वर्मा को न्यू सन्बीम पब्लिक स्कूल में पढ़ा रही हैं. बेटी के कोर्स का किताब 12/4/2024 को यूनीवर्सल ट्रेडस के यहां मैम के निर्देशानुसार खरीदा गया. फिर 4 कापी स्कूल से खरीदने को बोला जिनकी कीमत 1200 रुपये थी. मेरे पास इतने रुपये न होने के कारण मैं प्रधानाचार्य से 10 दिन की मोहलत मांगने गयी थी. लेकिन प्रिंसिपल उनकी एक नही सुनी. उल्टा अंग्रेजी में गालियां दीं

सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल के विद्यालय में जाने पर लगी रोक

हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच में प्रिंसिपल ममता मिश्रा दोषी पाई गई है.उनके आचरण को देखते हुए उन्हें विद्यालय के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है. वहीं कई शिक्षकों और अभिभावकों से बात करने पर या सिद्ध हुआ है कि विद्यालय की कार्य प्रणाली मानकों के अनुरूप नहीं चल रही है. ऐसे में स्कूल की मान्यता रद्द करने की कवायद चल रही है.सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल के विद्यालय जाने पर रोक लगा दी गई है.

Follow Us